जंग की जरूरत नहीं वाले बयान से कर्नाटक CM सिद्धारमैया पाकिस्तानी मीडिया में छाए, अब दे रहे सफाई
News Image

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का एक बयान देश में राजनीतिक भूचाल ला दिया है। उन्होंने कहा था कि वह पाकिस्तान के साथ युद्ध के पक्षधर नहीं हैं।

यह बयान तुरंत ही पाकिस्तानी मीडिया में सुर्खियां बटोरने लगा। बढ़ते विवाद को देखते हुए सीएम सिद्धारमैया ने इस पर सफाई दी है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी उनके बयान पर हमलावर हो गई है और उन्हें पाकिस्तान रत्न तक कह दिया है।

सिद्धारमैया ने ट्विटर पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उन्होंने युद्ध को लेकर अपने बयान के पक्ष और विपक्ष दोनों में बहस देखी है। उन्होंने कहा कि युद्ध हमेशा किसी भी राष्ट्र का अंतिम विकल्प होना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में किए गए भीषण हमले ने स्पष्ट कर दिया है कि हमारी खुफिया और सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर कमियां हैं। सरकार को इन कमियों को दूर करना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियां न हों।

सिद्धारमैया ने यह भी कहा कि पूरी दुनिया पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की निंदा करने में भारत के साथ खड़ी है और हमें इस वैश्विक समर्थन का लाभ उठाकर पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाना चाहिए कि वह भविष्य में ऐसी नासमझी करने की हिम्मत न करे।

सिद्धारमैया ने पहले कहा था कि पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि कड़े सुरक्षा उपायों को शुरू किया जाना चाहिए, लोगों को सुरक्षित महसूस होना चाहिए और केंद्र सरकार को प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

उनके इस बयान को पाकिस्तानी मीडिया ने हाथों-हाथ लिया और उन्हें भारत के भीतर से युद्ध के खिलाफ आवाज बताया।

भाजपा कर्नाटक के मुख्यमंत्री के बयान पर आक्रामक हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए लिखा कि पाकिस्तानी मीडिया सिद्धारमैया की खूब प्रशंसा कर रहा है और उनकी टिप्पणियों के लिए भाजपा और अन्य लोगों से मिल रही प्रतिक्रिया से निराश है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

गुम है किसी के प्यार में: भाविका शर्मा का आईपीएस अवतार, सवी बनकर मचाएंगी धमाल!

Story 1

RJD के कैंडल मार्च में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वीडियो वायरल!

Story 1

IPL 2025: पूरन का प्रचंड प्रहार, चाहर को जड़े लगातार तीन छक्के!

Story 1

सूर्या का अनोखा शॉट देख Hardik Pandya हुए हैरान, कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन!

Story 1

PSL में इन 2 खिलाड़ियों ने मोहम्मद रिजवान की टीम को चटाई धूल, IPL ऑक्शन में रहे थे अनसोल्ड

Story 1

भारत का खौफ? क्या पाकिस्तान छोड़कर भागे आर्मी चीफ असीम मुनीर? सच्चाई जानें

Story 1

लाइव मैच में बवाल: आखिर क्यों भिड़ गए विराट कोहली और केएल राहुल?

Story 1

रोते हुए पाकिस्तानी युवक की गुहार: आतंकियों को सज़ा दो, हमारा क्या कसूर?

Story 1

हमारे 130 परमाणु हथियार भारत की ओर तैनात : पाकिस्तानी मंत्री की युद्ध की धमकी

Story 1

वैंकूवर में तेज रफ्तार कार ने मचाया कोहराम, कई लोगों की मौत, दर्जनों घायल