मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में आज आईपीएल 2025 का पहला डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत कप्तानी करते नजर आएंगे।
मैच से पहले अभ्यास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित शर्मा लखनऊ के खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर को रोस्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में शार्दुल ठाकुर अभ्यास के लिए आ रहे हैं, तभी जहीर खान के साथ बैठे रोहित शर्मा शार्दुल को कहते हैं, क्या रे, इतनी लेट आ रहा है, घर की टीम है क्या।
शार्दुल ठाकुर को आईपीएल 2025 में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले लखनऊ ने चोटिल खिलाड़ी की जगह शार्दुल को अपनी टीम में शामिल किया था।
पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, तब लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया था। आज मुंबई इंडियंस उस हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
जो भी टीम यह मैच जीतेगी, वह टॉप 4 में आ जाएगी। वर्तमान में मुंबई ने 9 में से 5 मैच जीते हैं और वह अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है। लखनऊ ने भी 9 में से 5 मैच जीते हैं और वह छठे स्थान पर है।
रोहित शर्मा अपनी खराब फॉर्म के कारण आलोचना का शिकार हो रहे थे, लेकिन अब उन्होंने अपनी फॉर्म हासिल कर ली है। पहले 6 मैचों में कुल 82 रन बनाने वाले रोहित ने पिछले दो मैचों में अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 76 और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 70 रन बनाए थे।
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो लखनऊ का पलड़ा भारी नजर आता है। अभी तक खेले गए 7 मैचों में सिर्फ 1 बार ही मुंबई इंडियंस जीत दर्ज कर पाई है, जबकि 6 बार लखनऊ ने मुंबई को हराया है।
*When बोरीवली meets पालघर 😂💙#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #MIvLSG pic.twitter.com/pQQMFplNHl
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 25, 2025
वानखेड़े में मिचेल मार्श का तूफानी बल्ला, धोनी के अंदाज में गेंद स्टेडियम के बाहर!
पहलगाम हमले पर शाहिद अफरीदी का विवादित बयान, भारत पर लगाए बेबुनियाद आरोप
IPL 2025: पूरन का प्रचंड प्रहार, चाहर को जड़े लगातार तीन छक्के!
वज्र सुपर शॉट : पहलगाम हमले के बाद IPL 2025 की सुरक्षा के लिए तैनात
कोहली और पांड्या का धमाका! आरसीबी ने दिल्ली को दिल्ली में हराया, नंबर 1 का ताज छीना
अभी तो 28 मारे हैं... पहलगाम हमले पर जश्न मनाने वाले साहिल की पिटाई, पुलिस हिरासत में
मिसाइल ईंधन भंडार बना काल: ईरानी बंदरगाह पर भीषण तबाही, 18 की मौत, 750 घायल
सपा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर हमला, गाड़ियां क्षतिग्रस्त
IPL 2025: 9 में से 6 मैच हारने वाली SRH टीम को मालकिन काव्या मारन का खास तोहफा, भारत से बाहर भेजा!
रवि बिश्नोई का पहला छक्का, बुमराह को दिखाई आंखें, पंत-जहीर भी हुए लोटपोट!