लंदन में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर तनाव: अभिनंदन का गला काटने का इशारा!
News Image

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। लंदन में भी इसका असर देखने को मिला।

लंदन स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर भारतीय समुदाय ने शुक्रवार को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।

भारतीय छात्रों और प्रवासी भारतीयों ने पाक उच्चायोग के सामने इकट्ठा होकर पाकिस्तान पर आतंकवाद को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारियों ने भारतीय झंडे, पोस्टर और भारत माता की जय के नारों के साथ 26 निर्दोष नागरिकों की मौत पर दुख जताया और न्याय की मांग की।

इसके जवाब में पाकिस्तानी डिफेंस अताशे ने उच्चायोग की खिड़की से बाहर आकर प्रदर्शनकारियों की ओर गला काटने का इशारा किया, साथ ही विंग कमांडर अभिनंदन की चाय पीते समय की एक तस्वीर भी लहराई।

प्रदर्शनकारियों ने इसे खुलेआम धमकी और अपमानजनक व्यवहार करार दिया।

मैं हिन्दू हूं और आतंकवाद बंद करो के नारे लगाते हुए भारतीयों ने कहा कि पाकिस्तान न सिर्फ आतंकियों को पनाह देता है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी उग्र और आपत्तिजनक रवैया अपना रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

भारतीय समुदाय ने ब्रिटिश अधिकारियों से इस पूरे मामले की जांच और पाकिस्तानी डिप्लोमैटिक स्टाफ के व्यवहार पर कार्रवाई की मांग की है।

इस घटना ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर पाकिस्तान के रवैये और उसकी आतंकवाद को लेकर भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

...और इन्हें कश्मीर चाहिए : पाकिस्तानी करतूतों के वायरल वीडियो पर दुनिया हंस रही है

Story 1

कटिहार हादसा: एक पल में उजड़ गया पूरा परिवार, जानिए क्या हुआ उस रात

Story 1

रोहित शर्मा का सिराज को अनोखा तोहफा, खुशी से खिले तेज गेंदबाज!

Story 1

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला!

Story 1

54 साल बाद: 7 मई को देश के 244 जिलों में बजेगा जंग का सायरन, गृह मंत्रालय की अहम बैठक आज!

Story 1

वो देश का दुश्मन है... हसीन जहां ने शमी पर लगाया देशद्रोह का आरोप, मचा हड़कंप!

Story 1

पहलगाम हमले पर अमेरिका का पाक को स्पष्ट संदेश: हम भारत के लिए कुछ भी करने को तैयार

Story 1

पाकिस्तान की संसद में पारित प्रस्ताव: क्या युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं भारत और पाकिस्तान?

Story 1

एमपी बोर्ड टॉपर लिस्ट 2025: प्रज्ञा और प्रियल बनीं प्रदेश की नई पहचान

Story 1

क्या यूएन सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान की आलोचना वाला प्रस्ताव पारित होना मुश्किल? शशि थरूर ने बताई वजह