पहलगाम हमले पर देश का आक्रोश, जामा मस्जिद में ब्लैक डे , पाकिस्तान के खिलाफ मुसलमानों का कड़ा संदेश
News Image

दिल्ली की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तिरंगे और पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारों से लिखी तख्तियां लेकर आतंकवाद के खिलाफ देश की एकजुटता का प्रदर्शन किया।

लोगों ने स्पष्ट रूप से कहा कि पाकिस्तान सिर्फ हिंदुओं का ही नहीं, बल्कि भारतीय मुसलमानों का भी दुश्मन है। जामा मस्जिद की सीढ़ियों से यह आवाज गूंजी कि भारत के मुसलमान अपने देश के लिए किसी भी कुर्बानी से पीछे नहीं हटेंगे।

वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि जो भी भारत पर बुरी नजर डालेगा, उसका विरोध करने के लिए सबसे पहले मुसलमान ही आगे आएंगे और वे आतंकवाद को इस देश की मिट्टी में पनपने नहीं देंगे। सरकार से भी आतंकवाद के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तिरंगा और आतंकवाद का हो विनाश जैसे नारे वाले पोस्टर लेकर आतंकियों के खिलाफ अपना विरोध जताया। एक पोस्टर पर लिखा था, हर घर से निकलेगी आवाज, आतंकवाद का हो विनाश। एक बेगुनाह का कत्ल सारी इंसानियत का कत्ल है। पहलगाम पर हमला इंसानियत पर हमला।

इस बीच, पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में दिल्ली के व्यापारियों ने शुक्रवार को बंद का आह्वान किया। सदर बाजार, भागीरथ प्लेस, गांधीनगर, नया बाजार, खारी बावली, चावड़ी बाजार, चांदनी चौक, जामा मस्जिद और हौज काजी समेत 100 से अधिक बाजार संघ बंद में शामिल हुए।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसारन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था। आतंकियों ने वहां मौजूद पुरुषों से धर्म पूछ-पूछकर 26 लोगों की हत्या कर दी थी, क्योंकि वे हिंदू थे और उन्हें कलमा पढ़ना नहीं आता था। मृतकों में उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक शामिल थे। नेपाल और यूएई के एक-एक पर्यटक और 2 स्थानीय लोग भी मारे गए। यह 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ा हमला था।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सोते हुए कमरे में मधुमक्खी! क्या आप 10 सेकंड में ढूंढ सकते हैं?

Story 1

पहलगाम हमले पर पूर्व पाक खिलाड़ी का फूटा गुस्सा, डिप्टी पीएम को लगाई लताड़

Story 1

आतंकी मेरे चचेरे भाई नहीं, आम लोगों को परेशान न करें: भारत से लौट रही पाकिस्तानी महिला का दर्द

Story 1

जामा मस्जिद से गरजे नमाजी, तिरंगे संग पाकिस्तान को ललकारा!

Story 1

आतंकिस्तान का अंत शुरू! नियाज़ी ने भी ऐसा नहीं सोचा होगा!

Story 1

पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी: महिला ने की शांति की अपील

Story 1

सोशल मीडिया पर ही जंग लड़ सकते हैं : पाकिस्तानियों ने अपने ही देश का उड़ाया मजाक, देखें मजेदार मीम्स

Story 1

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिक शर्मिंदा, महिला ने बयां किया दर्द

Story 1

30 साल से गंदा काम कर रहा पाकिस्तान: रक्षा मंत्री का चौंकाने वाला कबूलनामा

Story 1

IPL 2025: 75 लाख के खिलाड़ी का अविश्वसनीय कैच! पलटा मैच का रुख