आईपीएल 2025 का रोमांच चरम पर है. टूर्नामेंट में 42 मुकाबले हो चुके हैं और गुजरात टाइटंस आठ मैचों में छह जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है. उनका नेट रन रेट +1.104 है.
गुजरात के बाद दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12-12 अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. दिल्ली का रन रेट बेंगलुरु से बेहतर है. मुंबई इंडियंस 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है. पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के भी 10-10 अंक हैं, लेकिन मुंबई का रन रेट उनसे बेहतर है.
लीग चरण में अभी 28 मुकाबले बाकी हैं, इसलिए टॉप चार की टीमों में बदलाव की पूरी संभावना है. लेकिन इससे पहले ही कई क्रिकेट दिग्गजों ने प्लेऑफ के लिए अपनी संभावित चार टीमों की भविष्यवाणी कर दी है:
अनिल कुंबले: गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स/रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु.
एरोन फिंच: गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स.
अंबाती रायडू: गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस.
मार्क बाउचर: गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस.
संजय बांगर: दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस/मुंबई इंडियंस.
पीयूष चावला: गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस.
प्रज्ञान ओझा: गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु.
मोहम्मद कैफ: गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स.
लीग चरण समाप्त होने के बाद प्लेऑफ के मुकाबले शुरू होंगे. पहला प्लेऑफ मुकाबला 20 मई को, दूसरा 21 मई को और तीसरा 23 मई को खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला 25 मई को होगा.
*The IPL points table has seen plenty of twists this season. Here are our experts’ predictions for the final top 4 teams 🤯
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 23, 2025
What are your predictions for the 18th season? 🤔#IPLonJioStar 👉 #RCBvRR I | THU, 24th April, 6:30 PM | Live on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi &… pic.twitter.com/jqeMhdDQSP
पहलगाम हमला: आतंकियों को फ्रीडम फाइटर कहना अपमान है , दानिश कनेरिया ने पाकिस्तानी उप प्रधानमंत्री को लताड़ा
एशिया कप 2025: भारत की शर्त – पाकिस्तान के साथ नाम नहीं जोड़ेगा BCCI!
RCB से हार के बाद गम में डूबे राजस्थान रॉयल्स के CEO, पहुंचे शराब की दुकान!
मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं : वीडियो में पाकिस्तानी सैनिक का सनसनीखेज खुलासा - कैसे 13 साल के लड़कों को आतंकी बनाती है सेना
जिस विभाग में कभी कोई मुख्यमंत्री नहीं गया, वहां पहुंचीं CM रेखा गुप्ता; अधिकारी हुए खुश
PoK खोने का डर! LOC पर पाकिस्तानी सेना का भारी जमावड़ा
वायरल वीडियो: वे मेरे रिश्तेदार नहीं, भारत छोड़ने को कहे जाने पर पाकिस्तानी महिला का दर्द, लोग कर रहे जांच की मांग
थाईलैंड में विमान दुर्घटना! 6 पुलिस अधिकारियों की मौत, वीडियो आया सामने
पहलगाम हमले के संदिग्ध आतंकी का घर ध्वस्त, पाकिस्तान में मचा हड़कंप!
पहलगाम हमले का बदला: आतंकी आदिल का घर बम से उड़ाया!