जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के डुडु बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है। दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद भारतीय सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया।
भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, आज बसंतगढ़, उधमपुर में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।
सुरक्षाबलों का आतंकियों से संपर्क स्थापित हुआ, जिसके बाद भीषण गोलीबारी शुरू हो गई। शुरुआती मुठभेड़ में एक बहादुर जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उनकी मौत हो गई।
सेना के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, डुडु बसंतगढ़ के जंगली इलाकों में 4-5 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।
सुरक्षाबलों को इलाके में देखते ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। ऑपरेशन के दौरान एक जवान को गोली लग गई। जिसे तुरंत एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जवान को बचाया नहीं जा सका।
डुडु बसंतगढ़ में दोनों ओर से अभी भी गोलीबारी जारी है। सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।
यह मुठभेड़ हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 24 घंटे के भीतर तीसरा बड़ा एनकाउंटर है, जिसने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सतर्क कर दिया है।
*#WATCH जम्मू-कश्मीर | उधमपुर के डुडु बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2025
ऑपरेशन के दौरान एक जवान ने अपनी जान गंवाई।
(वीडियो वर्तमान समय के अनुसार नहीं है) pic.twitter.com/yrTuGMykRU
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी उच्चायोग में केक! जश्न या साजिश?
हमलावरों को पाताल तक चुन-चुन कर मारेगा भारत, INS सूरत का सफल परीक्षण
भज्जी, रैना, सहवाग और दिग्गजों ने सचिन तेंदुलकर को दी जन्मदिन की खास बधाई!
पहलगाम हमले पर नीतीश का बड़ा बयान, मोदी की मौजूदगी में क्या कहा?
पहलगाम हमला: शोक संतप्त परिवारों से मिले विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री
अंपायर पैसे ले रहा है...ईशान किशन के आउट पर बवाल, सहवाग ने कहा - ईमानदारी समझ नहीं आई!
ड़र गया पाकिस्तान! भारतीय नौसेना ने दिखाई Destroyer की ताकत
पहलगाम हमले के बाद PSL पर बैन, PCB को करोड़ों का झटका!
पहलगाम हमले के बाद नौसेना का पराक्रम: मिसाइल दागकर पाकिस्तान को दिया करारा जवाब
आतंकियों के जहरीले फन कुचले जाएंगे: CM योगी