लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी भारत के तेवर देखकर घबरा गया है। उसने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया है।
कसूरी ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में उसकी आंखों में आंसू दिखाई दे रहे हैं।
उसमें वह कह रहा है कि कोई पाकिस्तान की शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है।
उसने कहा कि भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है। वह पाकिस्तानियों को भी अपने देश से निकाल रहा है।
कसूरी ने दुनिया को आगाह करते हुए कहा कि भारत का समर्थन न करें।
उसने 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की, जिसमें 27 लोगों की जान गई थी।
कसूरी ने कहा कि भारतीय मीडिया ने इस हमले और 27 मौतों के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया है।
उसने आरोप लगाया कि भारत ने सिंधु नदी जल समझौता रद्द कर दिया है और पाकिस्तानियों को अपने देश से निकाल रहा है।
कसूरी ने भारत को जंगी दुश्मन बताया और कहा कि भारत सरकार ने कश्मीर में 10 लाख सैनिक भेजकर जंग के हालात बनाए हुए हैं।
उसने दुनियाभर के देशों से अपील की कि वे आंखें बंद करके हिंदुस्तान की हिमायत न करें और सच का साथ दें।
कसूरी ने दावा किया कि कश्मीर के पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ है, वह भारत की साजिश है और इसका पाकिस्तान से कोई ताल्लुक नहीं है।
*🚨🚨🚨 Breaking:
— OsintTV 📺 (@OsintTV) April 23, 2025
With tears in eyes Lashkar-E-Tayyaba Dpty Chief Saifullah Kasuri denies any role in the Pahalgam attack and cautions the world not to back India. pic.twitter.com/DzMWVbXSsa
अरब सागर से दागी मिसाइल, पाकिस्तान में हड़कंप!
पहलगाम हमले के वायरल वीडियो: गुस्से और आंसुओं का सैलाब
पहलगाम हमला: पहली गोली शुभम को ही मारी... धर्म पूछा और गोली मार दी
पहलगाम में आतंकी हमला: लेफ्टिनेंट विनय नरवाल ने आतंकियों से लड़ते हुए दी जान
अंपायर पैसे ले रहा है...ईशान किशन के आउट पर बवाल, सहवाग ने कहा - ईमानदारी समझ नहीं आई!
ट्रेन का डिब्बा या फाइव-स्टार होटल? अंदर का नज़ारा देख दंग रह जाएंगे आप!
पहलगाम हमले के बाद भारत की बड़ी कार्रवाई: विदेशी राजनयिकों से बैठक, राष्ट्रपति से मिले शाह-जयशंकर
पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश, वीजा सेवा तत्काल निलंबित
उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़, एक जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी
10 साल की बचत, 2.5 करोड़ की कार, और एक घंटे में राख!