पहलगाम हमले के बीच शाहरुख का पुराना इंटरव्यू वायरल: इस्लाम पर कही ऐसी बात, सुनकर रह जाएंगे दंग!
News Image

पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 को हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की जान जाने के बाद, अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे इस्लाम और आतंकवाद पर बात कर रहे हैं।

यह वीडियो मुंबई में हुए 26/11 हमले के बाद (2008-2009) का है, जब उनकी फिल्म माय नेम इज खान आने वाली थी। उन्होंने यह इंटरव्यू CNN-IBN को दिया था।

शाहरुख ने इंटरव्यू में कहा, मैं झूठ नहीं बोलूंगा। तकरीबन दो या तीन साल पहले अगर कोई कहता था कि आतंकवाद इस्लामिक नेचर का है, तो मैं उसे नहीं मानता था, नकार देता था। लेकिन अब मुझे समझ आ गया है। ये आतंकवादी जिस इस्लाम को फॉलो करते हैं, वो हमारा इस्लाम नहीं है, हमारा धर्म नहीं है।

उन्होंने आगे कहा, अल्लाह की आवाज एक है, जो हमारी पवित्र किताब कुरान में लिखी हुई है। उसमें सबकुछ बहुत साफ लिखा हुआ है। मैं अंग्रेजी में कुरान पढ़ता हूँ, ताकि अपने बच्चों को समझा सकूँ। उसमें लिखा है कि अगर आप एक इंसान को, हिंदू या मुस्लिम को नहीं, इंसान को हील यानी उसके जख्म भरते हैं तो आप पूरी इंसानियत के जख्म भरते हैं। अगर आप एक इंसान को दर्द पहुंचाते हैं, तो पूरी मानवता को दर्द पहुंचाते हैं।

शाहरुख ने यह भी कहा कि जंग में भी औरत, बच्चे, जानवर और फसल को तबाह नहीं किया जाना चाहिए। ऐसा करने वाले को जन्नत नहीं मिलेगी, बल्कि खुदा उसके साथ और भी बुरा करेगा। उन्होंने कहा कि यह इस्लाम है, अल्लाह की आवाज है।

उन्होंने आगे कहा, ये जो दूसरा इस्लाम है जो ये (आतंकवादी) फॉलो करते हैं, सॉरी मैं किसी के खिलाफ नहीं जाना चाहता, लेकिन वो मुल्ला की जुबानी है। मैं सभी से हाथ जोड़कर ये विनती करता हूं, किसी भी धर्म में, चाहे वो हिंदू है, चाहे वो क्रिश्चन है, चाहे वो इस्लाम है, अगर आप किसी तरह से हमारी जवान पीढ़ी को किताबों का सही मायना समझा सकें तो समझाइए। क्योंकि किसी भी किताब में चाहे गीता है या क़ुरान या बाइबल हो, किसी में भी ये नहीं लिखा कि आप अगर किसी को दुख पहुंचाएंगे, तो आपको जन्नत या हैवेन (स्वर्ग) मिलेगा।

शाहरुख का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं। उनके फैंस उनकी बातों की सराहना कर रहे हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पहलगाम आतंकी हमला: आतंकियों की सूचना देने पर 20-20 लाख का इनाम, पुलिस ने की घोषणा

Story 1

दिल्ली से कश्मीर तक चुकानी होगी कीमत: POK के नकली PM का धमकी भरा वीडियो वायरल

Story 1

पहलगाम हमले पर भारत के एक्शन से बौखलाए पाकिस्तानी रक्षामंत्री, दी सीधी धमकी

Story 1

जौनपुर में थानेदार की क्रूरता: लड़के को खंभे से बांधकर पीटा, अधिकारियों ने लिया तुरंत एक्शन!

Story 1

पहलगाम आतंकी हमले पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया: मृतकों को दी श्रद्धांजलि, पाकिस्तान को चेतावनी

Story 1

आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे: बिहार से PM मोदी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश

Story 1

ट्रेन के डिब्बे को बनाया आलीशान घर, देखकर रह जाएंगे दंग!

Story 1

क्या SRH vs MI मैच में हुई फिक्सिंग? ईशान किशन पर लगे गंभीर आरोप

Story 1

पहलगाम हमले पर मोदी सरकार सख्त, पाकिस्तान में डर, आज सर्वदलीय बैठक

Story 1

पाकिस्तान को होगा पछतावा: भारत देगा करारा जवाब