पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस हमले में 27 निर्दोष लोगों की जान चली गई और 17 से ज्यादा घायल हो गए। इस घटना से देश में आक्रोश है और लोग आतंकियों को सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री और जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने इस हमले को सदी की सबसे निंदनीय घटना बताया है।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि पहलगाम में जो हुआ वह घातक है। आतंकियों ने बिना किसी भेदभाव के लोगों को गोली मार दी। उन्होंने यह भी कहा कि अब हिंदुस्तान में हिंदू खतरे में हैं, जबकि वे देश की 80 प्रतिशत आबादी हैं। उन्होंने हिंदुओं से एकजुट होने और ईंट का जवाब पत्थर से देने का आह्वान किया।
बाबा बागेश्वर ने सवाल उठाया कि कौन कहता है आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता। उन्होंने कहा कि अगर हिन्दू अब नहीं जागेगा तो कब जागेगा?
जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि इस हमले पर सर्जिकल स्ट्राइक होनी चाहिए। उन्होंने सीधे तौर पर पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि इस घटना में पाकिस्तान की साजिश है। उन्होंने कहा कि जब तक इनके यहां से 27 की जगह 2700 लाशें नहीं जाएंगी, हमें संतोष नहीं होगा। रामभद्राचार्य ने उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे की भी मांग की है।
*बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कठोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में ये जो कुछ भी हुआ है वो घातक हुआ है। pic.twitter.com/EBxkxWqt6F
— Hema Sharma (@HemaSha26393590) April 24, 2025
भारत के सख्त फैसलों पर पाकिस्तान की गीदड़भभकी, डार बोले- हर कदम का देंगे जवाब
पहलगाम हमला: गोलियों की आवाज सुन पहाड़ से लगा दी छलांग, CM फडणवीस ने परिवार से की बात
पीएम मोदी का पाकिस्तान पर करारा प्रहार, आतंक के आका की तोड़ी कमर!
दिल्ली स्थित पाक उच्चायोग में केक: जश्न किस बात का, उठे सवाल!
प्रभास की द राजा साहब का मई में धमाका, निर्देशक मारुति ने दिखाई झलक
IPL में फिर बवाल: क्या ईशान किशन ने की मैच फिक्सिंग? उठे गंभीर सवाल!
चेज मास्टर रोहित: टारगेट सामने आते ही बदले तेवर, सूर्या का भी कमाल!
पहलगाम हमले से थर्राया पाक, मास्टरमाइंड ने दुनिया के सामने टेके घुटने
पत्नी स्टेडियम में, इसलिए जीतना ज़रूरी था - सूर्यकुमार यादव!
आवारा गाय-बैल ने किया बेडरूम पर कब्ज़ा, महिला घंटों अलमारी में दुबकी!