जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल शहीद हो गए। आतंकियों ने उन्हें गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया।
विनय का पार्थिव शरीर दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया गया। उनकी पत्नी हिमांशी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
हिमांशी के आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। उन्होंने पति के शव को सैल्यूट करते हुए कहा, देश को विनय के बलिदान पर गर्व है, जय हिंद।
विनय और हिमांशी का विवाह 16 अप्रैल को हुआ था। दोनों हनीमून के लिए पहलगाम गए थे, लेकिन यह यात्रा उनके जीवन की सबसे दुखद याद बन गई।
एक वायरल तस्वीर में हिमांशी बदहवास अपने पति के पार्थिव शरीर के पास बैठी थीं। इस दृश्य ने पूरे देश को झकझोर दिया।
विनय नरवाल तीन साल पहले भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे और कोच्चि में पोस्टेड थे। वह अपनी शादी के लिए छुट्टियों पर आए थे।
उनका जन्मदिन एक मई को आने वाला था, लेकिन दुर्भाग्यवश वह अब हमारे बीच नहीं रहे।
विनय हरियाणा के करनाल जिले के भूसली गांव के मूल निवासी थे। उनका परिवार करनाल के सेक्टर-7 में रहता है।
इकलौते बेटे विनय की शहादत से गांव और परिवार में शोक की लहर है।
हिमांशी दिल्ली यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही हैं। उनके पिता सुनील कुमार हरियाणा सरकार में अधिकारी हैं।
*#WATCH | Delhi | Indian Navy Lieutenant Vinay Narwal s wife bids an emotional farewell to her husband, who was killed in the Pahalgam terror attack
— ANI (@ANI) April 23, 2025
The couple got married on April 16. pic.twitter.com/KJpLEeyxfJ
ग्लेन मैक्सवेल पंजाब किंग्स से बाहर, उंगली में लगी चोट!
पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का निधन, राजस्थान कांग्रेस को झटका
कुत्ते ने गुस्से में बुलाई पूरी गैंग, स्कूटर वाले शख्स को सिखाया सबक!
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, भक्तों का उमड़ा सैलाब!
दिल्ली में मजदूरों को राहत: दोपहर 12 से 3 बजे तक आराम, मुफ्त स्वास्थ्य जांच
क्या पश्तून पुलिस भारत से लड़ेगी? पाकिस्तान में सेना पर उठे हथियार, वायरल हुआ वीडियो
कश्मीरी हमारे अपने हैं, उन्हें पराया समझना सबसे बड़ी भूल: जावेद अख्तर
वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर बड़ा दावा: क्या सच में 16 साल के हैं युवा बल्लेबाज?
IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को रौंदकर प्लेऑफ से किया बाहर, प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!
रोहित शर्मा को देख आकाश मधवाल ने झुकाया सिर, हिटमैन ने किया खास इशारा