पहलगाम के ऊपरी इलाकों में बैसरन घास के मैदानों के घने जंगलों में मंगलवार दोपहर को आतंकवादियों ने हमला किया। इस हमले में 27 लोगों की मौत हो गई, जिसमें दो विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
हमले के बाद के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नज़र आ रहे हैं। 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से यह सबसे घातक हमला बताया जा रहा है।
ISI समर्थित लश्कर के एक प्रतिनिधि द रेजिस्टेंस फ्रंट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हमले से कई परिवार पलभर में उजड़ गए हैं।
एक हालिया वीडियो में पर्यटक अपनी जान बचाने के लिए जंगलों में छिपते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं, वहीं महिलाएं रोती-बिलखती नजर आ रही हैं।
वीडियो में कुछ लोगों का एक ग्रुप जान बचाने के लिए एक जगह पर जमा है। इस ग्रुप में बच्चे, महिलाएं और पुरुष हैं। महिलाओं के रोने की आवाजें आ रही हैं। एक बच्चे पर खून लगा है और उसके कपड़े फटे हैं।
तभी वहां सेना के जवान पहुंचते हैं और सभी को शांत रहने को कहते हैं। एक पीड़ित शख्स बताता है कि आतंकी फायरिंग कर रहे हैं। अचानक से बच्चों के चीखने की आवाज आती है क्योंकि हमले में सहमे हुए बच्चे सेना के जवानों से डर जाते हैं।
एक जवान उन्हें शांत कराते हुए कहता है, डरो नहीं, हम लोग फौज से हैं। इस वीडियो से हमले के शिकार लोगों और बच्चों के मन में बैठे डर का अंदाजा लगाया जा सकता है।
पहलगाम में हमले के बाद के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें पर्यटक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, महिलाएं रोती-बिलखती नजर आ रही हैं। pic.twitter.com/4lnx8oEBxy
— Shabnaz Khanam (@ShabnazKhanam) April 23, 2025
10 मिनट में 4 मिसाइलें: भारत ने पाकिस्तान में आतंक के गढ़ों को किया जमींदोज, तबाही का मंजर
चेन्नई के उर्विल पटेल का IPL डेब्यू पर धमाका, 10 गेंदों में बनाया अद्भुत रिकॉर्ड!
इंडिया ने घुस के मारा : पाकिस्तानी शख्स ने अपने ही देश की खोली पोल
iPhone, Galaxy देखते रहे, Realme ने लॉन्च किया 10000 mAh बैटरी वाला पहला फोन!
पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकतें जारी! सीमा पर तनाव बरकरार
सिंदूर से तंदूर तक: अदनान सामी का पाकिस्तान पर करारा वार!
रोबोट का कहर: चीन में मशीन ने कर्मचारियों पर फेंके हथियार, वीडियो हुआ वायरल
बौखलाई पाकिस्तानी सेना: पुंछ में गोलीबारी से 4 मासूम बच्चों की मौत
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक का प्रोपेगेंडा युद्ध, फर्जी खबरें वायरल, रहें सतर्क!
इस्लाम सिखाता है देश के लिए कुर्बान होना: कर्नल सोफिया के भाई और मां का गर्व भरा बयान