पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस मुर्शिदाबाद से लौटने के बाद बीमार पड़ गए हैं। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें तुरंत कोलकाता के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्यपाल से मिलने अस्पताल पहुंचीं। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि राज्यपाल की तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राज्यपाल बोस ने 18 अप्रैल को मालदा के बैष्णबनगर के राहत शिविरों में मुर्शिदाबाद के हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाकात की थी। उन्होंने पीड़ितों से कहा था कि वह राज्य सरकार और केंद्र सरकार के समक्ष उनका मामला उठाएंगे।
वक्फ संशोधन कानून के विरोध में बंगाल के कुछ जिले पिछले कुछ दिनों से हिंसा से प्रभावित हैं। राज्यपाल ने हिंसा को शर्मनाक बताया था और कहा था कि इसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने हिंसा के रास्ते को खत्म करने की बात भी कही थी।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने भी 18-19 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद का दौरा किया था, जहां पर हिंसा हुई थी। उन्होंने पीड़ित महिलाओं और परिवारों से मुलाकात की और उनके दर्द को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने राज्य सरकार से पीड़ितों को न्याय और सुरक्षा देने की अपील की।
मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज, सुती, धुलियान और जंगीपुर जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों में फैली हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे। कई परिवार पलायन कर मालदा चले गए और अब अस्थायी राहत शिविरों में रह रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें जान का डर सता रहा है।
*#WATCH | After meeting West Bengal Governor CV Ananda Bose, CM Mamata Banerjee says I went to meet the Governor. He is not well and he has been hospitalised...
— ANI (@ANI) April 21, 2025
Governor CV Ananda Bose was admitted to the Command Hospital in Kolkata after he complained of chest pain. pic.twitter.com/SESLmY00qi
RCB के खिलाफ राजस्थान की हार तय! संजू सैमसन बाहर, राहुल द्रविड़ चिंतित
चीन में सोने का ATM: सोना डालो, पैसे पाओ!
MI से हार के बाद CSK पर मुसीबत, दिग्गज खिलाड़ी ने बीच में छोड़ा टूर्नामेंट
छावा ने रचा इतिहास: विक्की कौशल की फिल्म ने कमाए 600 करोड़!
तीन बच्चों की मां का देवर पर आया दिल, बच्चों ने लगाई गुहार
रोहित के तूफ़ान में उड़ी धोनी की हर रणनीति, मुंबई ने चेन्नई को 9 विकेट से रौंदा!
चीन ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 10जी नेटवर्क, घंटों का काम अब सेकंडों में!
मेरठ में बवाल: ममता का पुतला फूंकने पर हंगामा, दरोगा की टोपी उछाली!
अकेले गजेल ने दो गैंडों से लिया पंगा, वीडियो देख दंग रह गए लोग
डेढ़ साल से टीम से बाहर ईशान किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट कैसे मिला? BCCI ने बताई वजह