पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) अध्यक्ष विजया रहाटकर ने पीड़ितों से मुलाकात की। पीड़ित महिलाएं उनसे सुरक्षा की गुहार लगाते हुए फूट-फूटकर रो पड़ीं।
NCW अध्यक्ष ने कहा कि पीड़ितों के गुस्से ने उन्हें झकझोंर कर रख दिया। मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा पर बवाल जारी है। गवर्नर, NCW और मानवाधिकार आयोग की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।
पीड़ितों से मुलाकात के बाद विजया रहाटकर ने कहा कि वहां उन्होंने जो कुछ देखा वह दिल दहला देने वाला था। महिलाओं के आक्रोश ने उन्हें हिला दिया। उनका यही कहना था कि उनका क्या कसूर है और उन्होंने ऐसा क्या किया कि उनके साथ ऐसा सलूक हुआ।
उन्होंने कहा कि इन लोगों को अपने ही प्रदेश में अपने ही गांव में निर्वासित होना पड़ा। उन्होंने मेहनत से बनाए अपने घर और सपनों को बर्बाद होते देखा है। उनके घर जला दिए गए, तोड़फोड़ की गई, वाहनों को तोड़ दिया गया और उन्हें बलपूर्वक घर से बाहर निकाल दिया गया।
NCW अध्यक्ष ने कहा कि कल्पना कीजिए कि एक महिला, जो 4 दिन पहले मां बनी है, उसे अपने 4 दिन के बच्चे को लेकर जान बचाने के लिए घर से भागना पड़ा। उस बच्चे ने दुनिया में आते ही यह सब देखा। उनके पास घर नहीं है, सबकुछ जल गया है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने वहां ऐसी अनेक घटनाएं देखीं और पीड़ितों को धैर्य देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश उनके साथ है और वे अकेले नहीं हैं।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की जांच के लिए एक कमेटी भी बनाई है। NCW ने कहा है कि महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। आयोग गृह मंत्री को अपनी रिपोर्ट देगा और BSF का स्थायी कैंप बनाने की पीड़िताओं की मांग को उनके सामने रखेगा।
मुर्शिदाबाद में पिता-पुत्र की हत्या का मुख्य आरोपी जियाउल शेख पकड़ा गया है। उस पर तोड़फोड़ और मर्डर के लिए उकसाने का आरोप है।
असहनीय पीड़ा...#दंगापीड़ित #murshidabadprotest #MurshidabadViolence pic.twitter.com/2M1XSIXsMU
— Vijaya Rahatkar (@VijayaRahatkar) April 19, 2025
बेटी की शादी में केजरीवाल का एक और डांस वीडियो वायरल, यूजर्स बोले - आम आदमी ऐसे ही कर पाता है!
इस्लाम की नजर में मूर्ति पूजा, रेप से भी बड़ा गुनाह? वायरल वीडियो पर बवाल
दिल्लीवालों सावधान! 15 मई से बदल जाएगा आपका जीने का तरीका, लागू होंगे नए नियम
जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन और ओलावृष्टि का कहर, श्रीनगर हाईवे बंद, तीन की मौत
पानी की लहरों में जानलेवा सेल्फी का शौक! तेज़ बहाव में फंसा शख्स, बाल-बाल बची जान
क्या जुड़वां भाई हैं? IPL और PSL में खेल रहे अब्दुल समद, जानिए क्या है सच!
आउट होने पर रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! ऐतिहासिक डेब्यू और छक्का लगाकर छलके आंसू
सरकारी नौकरी लगते ही बदली पत्नी, पति का दर्दनाक आखिरी वीडियो
श्रीनगर हाईवे पर तबाही: बादल फटने से पहाड़ टूटे, भूस्खलन में गांव दबे, 3 मौतें, रेस्क्यू जारी
बेवफा पत्नी और आशिक ने मिलकर पति को कुचला, CCTV में कैद हुई खौफनाक साजिश!