बाबरी मस्जिद गिराने पर दंगे हमने करवाए : दिग्विजय सिंह के बयान से हड़कंप
News Image

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का एक विवादास्पद बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा कि बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद उन्होंने दंगे करवाने की पूरी कोशिश की थी। यह बयान शाजापुर के चौबदार वाडी में मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित सद्भावना सम्मेलन के दौरान दिया गया।

दिग्विजय सिंह ने कहा, बाबरी मस्जिद जब शहीद हुई थी, उस समय में कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष हुआ करता था। मैंने लगभग दो हफ्ते तक प्रदेश कांग्रेस कमिटी के दफ्तर में रात बिताई। घर नहीं जाता था। लेकिन हिंदू-मुसलमानों को जोड़कर हमने दंगा फसाद होने में पूरी कोशिश की। यहां उन्होंने दंगा फसाद रोकने की बजाय दंगा फसाद होने में पूरी कोशिश कह दिया, जिससे विवाद खड़ा हो गया है।

कांग्रेस नेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस बयान को कुबूलनामा करार दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, सुनिए दिग्विजय सिंह का कबूलनामा। बाबरी मस्जिद को शहीद कहने वाले दिग्विजय सिंह ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने दंगे करवाए। दिग्विजय सिंह की मानसिकता हिन्दू विरोधी है। कांग्रेस ने हर समय दंगे भड़काने का काम किया है।

विवाद बढ़ने के बाद दिग्विजय सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा, मेरे बयान से बीजेपी के नेताओं ने ना हटा दिया। पूरा देश जानता है, दिग्विजय सिंह दंगे के खिलाफ है। मैंने ये कहा था कि 15 दिन पीसीसी दफ्तर में सोया था। हिंदू, मुसलमानों के साथ मिलकर दंगा फसाद ना हो इसका प्रयास किया था।

बाबरी मस्जिद को शहीद कहने पर भी दिग्विजय सिंह ने सफाई दी। उन्होंने कहा, हां मैंने शहीद कहा है, किसी पूजास्थल को जबरदस्ती गिराओगे तो क्या कहेंगे।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

PSL में कराची किंग्स के मालिक का विवादित बयान: बाबर आजम, विराट कोहली से भी आगे!

Story 1

चिन्नास्वामी स्टेडियम: बारिश के बाद मिनटों में सूखा मैदान!

Story 1

दिल्ली के मुस्तफाबाद में इमारत गिरी, 4 की मौत, कई दबे!

Story 1

शादी में दोस्तों ने दिया नीला ड्रम, दूल्हा हुआ शर्मिंदा, दुल्हन की उड़ी हंसी

Story 1

छक्कों के बादशाह की CSK में एंट्री! धोनी को मिला नया ब्रह्मास्त्र

Story 1

पाकिस्तान में सैनिटरी पैड को लेकर फैली अफवाह, नौजवानों ने मुंह से फाड़े पैड

Story 1

एंड्रॉयड 16 बीटा 4 जारी: किन फोनों को मिलेगा और क्या है नया?

Story 1

केजरीवाल की बेटी की शादी में भगवंत मान का धमाल, पत्नी संग भांगड़ा कर जीता दिल!

Story 1

हरा पटका त्यागकर मांगेराम त्यागी हुए भगवाधारी!

Story 1

नंगे पैर महिला को देख भावुक हुए डिप्टी CM, पूरे गांव के लिए भेजे जूते-चप्पल