दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में लू का कहर, कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट!
News Image

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) सहित हरियाणा और अन्‍य केंद्र शासित प्रदेशों में अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस दौरान तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

हालांकि, 19 और 20 अप्रैल को तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।

अगले 24 घंटों में मध्य भारत के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। पंजाब और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 16 से 18 अप्रैल के बीच लू चलने के आसार हैं। गुजरात में 15 से 17 अप्रैल के दौरान भयंकर गर्मी पड़ने की संभावना है।

केरल और माहे में 15 अप्रैल को मौसम गर्म और आर्द्र रहने की संभावना है। राजस्थान में 19 अप्रैल तक लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। पूर्वी राजस्थान में 19 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

हिमालयी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। इसकी तीव्रता 18-19 अप्रैल को अधिक रहेगी। 18 अप्रैल को लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना है। वहीं, 18-19 अप्रैल को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई, रायगढ़ और ठाणे क्षेत्रों के लिए 15 और 16 अप्रैल को हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। लोगों को गर्मी से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत में भी हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में तेज धूप का असर दिखाई देगा। अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

राहुल गांधी का गुजरात दौरा: कुछ लोग BJP से मिले हुए, रेस का घोड़ा अलग, बारात का घोड़ा अलग!

Story 1

दामाद संग क्यों भागी सास? चौंकाने वाला खुलासा!

Story 1

वार्ड बॉय बना डॉक्टर! इंजेक्शन लगाते वीडियो वायरल, नौकरी से निकाला गया

Story 1

अरे रे रे! नहाने के बाद, विराट कोहली ने अपने ही साथी की कर दी ऐसी बेइज्जती, वीडियो हुआ वायरल!

Story 1

फैसला पक्ष में नहीं आया तो पूरा भारत ठप कर देंगे: इमाम की धमकी, अधिकारी ने शेयर किया वीडियो

Story 1

UPSC की तैयारी में 100 से ज़्यादा पेन: मेहनत की दास्तां वायरल

Story 1

उड़ने वाली कार! पेड़ पर पार्किंग देख लोग हैरान, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

Story 1

गुजरात: बुलेट ट्रेन के लिए तैयार बिलिमोरा स्टेशन, निर्माण कार्य अंतिम चरण में

Story 1

पश्चिम बंगाल हिंसा: मुसलमानों को किसी का मोहरा नहीं बनना चाहिए - सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती

Story 1

राजस्थान कांग्रेस में कलह: दो विधायकों की ग़ैरमौजूदगी पर डोटासरा का हमला, स्लीपर सेल खत्म करने की चेतावनी