दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल प्रत्युष वत्सला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रिंसिपल और कॉलेज के अन्य कर्मचारी क्लासरूम की दीवारों पर गाय के गोबर का लेप करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
प्रिंसिपल वत्सला ने स्पष्ट किया कि यह एक शोध प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसका शीर्षक है पारंपरिक भारतीय ज्ञान के माध्यम से हीट स्ट्रेस नियंत्रण का अध्ययन । उन्होंने बताया कि यह अध्ययन अभी भी प्रगति पर है और इसके परिणाम एक सप्ताह बाद साझा किए जाएंगे। अध्ययन पोर्टा केबिन में किया जा रहा है।
वत्सला ने कहा कि उन्होंने यह काम व्यक्तिगत रूप से किया क्योंकि प्राकृतिक मिट्टी, विशेषकर गोबर का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग बिना सही जानकारी के इसे गलत तरीके से पेश कर रहे हैं।
प्रिंसिपल द्वारा कक्षाओं को ठंडा करने के प्रयासों के तहत यह वीडियो बनाया गया है, जिसे उन्होंने स्वयं साझा किया है। हालांकि, इस वीडियो की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है।
डीयू के शिक्षकों का कहना है कि कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की कमी है, और पेंट की गई दीवारों को गोबर से लीपने का काम किया जा रहा है। कॉलेज की शिक्षिका नीलम ने फेसबुक पर इस कार्य को कॉलेज के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि यह बिना किसी मीटिंग के मनमाने तरीके से किया गया है और यह कार्य काउंसिल या जीबी मीटिंग में पास नहीं हुआ था।
नीलम का मानना है कि इस तरह के प्रयोग प्रिंसिपल के लिए उचित नहीं हैं, और यदि ऐसा करना था, तो उन्हें अपने घर से शुरुआत करनी चाहिए थी।
प्रिंसिपल ने अपने संदेश में कहा कि जिन छात्रों की कक्षाएं यहां स्थित हैं, वे जल्द ही इन कमरों के नए स्वरूप का अनुभव करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम आपके शिक्षण अनुभव को बेहतर बनाने के लिए उठाया जा रहा है। उनका कहना है कि इस अध्ययन का मुख्य उद्देश्य कक्षाओं को ठंडा करने के लिए स्थानीय और प्राकृतिक उपायों को अपनाना है।
लक्ष्मीबाई कॉलेज की स्थापना 1965 में हुई थी। यह दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रमुख संस्थानों में से एक माना जाता है और अशोक विहार में स्थित है। कॉलेज में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट स्तर पर विभिन्न पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
Delhi University की प्रिंसिपल ने क्लास रूम की दीवारों को गाय के गोबर से लीपा, वीडियो वायरल होने के बढ़ा विवाद तो दिया अजीब तर्क#delhiuniversity #viralvideo #principal pic.twitter.com/9jzfCQmymr
— Lallu Ram (@lalluram_news) April 14, 2025
हर शहर में 8-10 मौतें हों: कांग्रेस नेता का भड़काऊ बयान, गिरफ्तारी
अंतरिक्ष से लौटते ही कैटी पेरी का धरती को चुंबन: 11 मिनट में रचा इतिहास
चू** समझ रही है क्या? गाजियाबाद पुलिस अधिकारी का महिला से अभद्रता करते वीडियो वायरल
13 शादियां, जहरीली खीर और लूट: हरदोई में लुटेरी दुल्हनों का पर्दाफाश
पाकिस्तान: पुलिसकर्मी ने खेत में महिला से बलात्कार किया, बचाने आए युवक पर चलाई गोली
पंजाब के गेंदबाजों का कहर! 95 रनों पर ढेर डिफेंडिंग चैंपियन, IPL इतिहास का सबसे छोटा लक्ष्य हुआ डिफेंड
सुनील नरेन का बल्ला अंपायर की पकड़ में, मैदान पर उतरने से रोका!
सुहागरात देखने छज्जे पर छिपा दूल्हे का भाई, वीडियो हुआ वायरल, मचा बवाल!
क्या रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं? ईडी का समन, हरियाणा भूमि सौदा फिर चर्चा में!
90 के दशक के लौंडे : शोएब अख्तर ने हफीज को PSL में जमकर धोया