मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को उनके घर में हराकर हार का सिलसिला तोड़ा। एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई के हाथ से मैच निकल जाएगा, तब डगआउट में बैठे रोहित शर्मा ने एक ऐसा मास्टर स्ट्रोक खेला, जिससे मैच का रुख ही बदल गया।
मैच तब मुंबई इंडियंस के हाथ से फिसल रहा था, तभी डगआउट में मौजूद रोहित शर्मा ने गेंद बदलने और स्पिनर को लाने का सुझाव दिया। उनके सुझाव से महेला जयवर्धने और पारस म्हाम्ब्रे सहमत दिखे और हार्दिक पांड्या को इशारा किया गया।
इसके बाद जो हुआ वो सबने देखा। कर्ण शर्मा गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने पहले ट्रिस्टन स्टब्स और फिर केएल राहुल का विकेट लेकर मुंबई इंडियंस की मैच में वापसी कराई। रोहित का प्लान सफल होता देख बोलिंग कोच पारस म्हाब्रे ने भी रोहित को शाबाशी दी।
टाइम आउट के दौरान रोहित शर्मा को कप्तान हार्दिक पांड्या से बात करते देखा गया, जहां वो उन्हें टिप्स देते दिखे। कर्ण शर्मा ने अपनी गेंदबाजी से मैच पलट दिया और 3 विकेट हासिल किए। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
हालांकि IPL 2025 में रोहित शर्मा का बल्ला खामोश ही दिख रहा है। उन्होंने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं निकली है। 5 पारियों में रोहित ने सिर्फ 56 रन बनाए हैं।
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मुंबई के लिए इस सीजन की तीसरी जीत है, जो टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
Rohit sharma changed match single handedly 🔥#DCvsMI pic.twitter.com/qxz8Se5wAO
— HitmanVerse (@HitmanVerse45) April 13, 2025
प्रीति जिंटा संग खेलने वाला 80 लाख का खिलाड़ी, शाहरुख की टीम पर हुआ मेहरबान!
PSL में छाया विराट कोहली का जादू, पाकिस्तानी फैन की जर्सी ने मचाया तहलका!
रामजी लाल के बयान से मजबूर अखिलेश, सपाइयों को दी नसीहत - इतिहास से दूर रहो!
खरगे-तेजस्वी मुलाकात: मांझी ने बताया जंगलराज वापसी की बैठक
संजीव गोयनका का दोहरा चेहरा: मैदान पर गले लगाया, ड्रेसिंग रूम में लगाई फटकार!
तेंदुए पर भारी पड़े कुत्ते, दोस्त को बचाने के लिए किया हल्ला, दुम दबाकर भागा!
IND vs BAN: बांग्लादेश दौरे का शेड्यूल हुआ जारी, BCCI का बड़ा ऐलान!
अंतरिक्ष से लौटते ही कैटी पेरी का धरती को चुंबन: 11 मिनट में रचा इतिहास
दहेज न मिलने पर दूल्हे का हंगामा, वायरल वीडियो पर भड़के यूजर्स
केस में कुछ नहीं है यार... : ईडी दफ्तर में पेशी के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा