अखिलेश यादव ने इस्लाम कुबूल कर लिया है : महंत राजू दास का सनसनीखेज दावा
News Image

अयोध्या: हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास, जो अपने विवादित राजनीतिक बयानों के लिए जाने जाते हैं, ने एक बार फिर सनसनीखेज दावा किया है। उनका कहना है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस्लाम धर्म अपना लिया है और उन्हें सिर्फ इस्लामी विचारों से सरोकार है।

रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए राजू दास ने कहा कि अखिलेश यादव पूरी तरह से इस्लाम धर्म स्वीकार कर चुके हैं। उन्हें भारत में रहने वाले हिंदुओं और सनातनीयों से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कुंभ मेले को लेकर भी गलत टिप्पणियाँ की थीं, लेकिन बाद में उन्हीं बाबा जी के चरणों में नाक रगड़ रहे थे, जिनकी उन्होंने पिटाई करवाई थी।

राजू दास ने अखिलेश यादव पर सनातन धर्म के खिलाफ अपशब्द कहने का आरोप लगाया और कहा कि अगर वे पूर्व मुख्यमंत्री होते तो ऐसा कभी नहीं करते।

इस दौरान राजू दास ने दिवंगत नेता मुलायम सिंह को मुल्ला और अखिलेश यादव को अखिलेशुद्दीन शाह कहकर संबोधित किया। उन्होंने सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर भी अपमानजनक टिप्पणी की और कहा कि वे महापुरुषों पर अनैतिक टिप्पणी कर रहे हैं, लेकिन अखिलेश यादव दलित-दलित का रोना रो रहे हैं।

महंत राजू दास ने अखिलेश यादव को फर्जी एक्सीडेंटल हिंदू मुख्यमंत्री बताया और दावा किया कि वे दोबारा कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।

उन्होंने पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा पर भी टिप्पणी की और कहा कि मुर्शिदाबाद ही नहीं, पूरे बंगाल की स्थिति बांग्लादेश जैसी है। उन्होंने कहा कि अगर आपने जय श्री राम कह दिया या गलती से भी सनातन का कोई आयोजन कर दिया, तो आपकी मृत्यु तय है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

साइप्रस में पीएम मोदी का शाही स्वागत! राष्ट्रपति निकोस ने किया रेड कार्पेट वेलकम

Story 1

एशिया कप 2025: भारत नहीं, अब ये देश करेगा मेजबानी!

Story 1

पिज्जा इंडेक्स थ्योरी: क्या पिज्जा ऑर्डर में वृद्धि युद्ध का संकेत है?

Story 1

बिहार में नीतीश नहीं, डीके बॉस चला रहे सरकार: तेजस्वी का तीखा हमला

Story 1

संयुक्त राष्ट्र में भारत की गैर-मौजूदगी: गाज़ा पर वोटिंग से दूरी, नैतिक पतन या रणनीतिक चुप्पी?

Story 1

पुणे में नदी पर बना पुल टूटा, कई लोग बहे!

Story 1

दिल्ली में बीजेपी सरकार बनवाने के लिए कांग्रेस को मिले 44 करोड़: आप का सनसनीखेज दावा

Story 1

ईरान पर इजरायली कहर: 72 घंटे में 406 मौतें, शीर्ष सैन्य नेतृत्व खत्म, परमाणु कार्यक्रम को भारी क्षति

Story 1

इजरायल-ईरान युद्ध: क्या चीन ने भरी जंग में उड़ान? तेहरान में चीनी विमान, अमेरिका को चुनौती!

Story 1

F-35B की भारत में इमरजेंसी लैंडिंग: तकनीकी खराबी से मचा हड़कंप