501 किमी रेंज और 8 साल की वारंटी! OLA की इलेक्ट्रिक बाइक प्लांट से निकली!
News Image

OLA इलेक्ट्रिक ने अपनी फैक्ट्री में Roadster X इलेक्ट्रिक बाइक का उत्पादन शुरू कर दिया है। कंपनी ने तमिलनाडु स्थित अपनी फ्यूचर फैक्ट्री से Roadster X बाइक को रोलआउट कर दिया है।

कंपनी ने 5 फरवरी को OLA Roadster X और OLA Roadster X+ को भारतीय बाजार में उतारा था। जल्द ही यह बाइक सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आएगी। कुछ डीलरशिप पर यह मोटरसाइकिल पहुंचना भी शुरू हो गई है। यह बाइक बैटरी के आधार पर 3 वेरिएंट में उपलब्ध है। इस बाइक की रेंज इसकी सबसे बड़ी खूबी है। बाइक की कीमत 84,999 रुपये से शुरू होती है।

OLA Roadster X एक स्पोर्टी डिजाइन में है। इसमें सिंगल-पीस सीट, सिंगल-पीस ग्रैबरेल, अलॉय व्हील्स, साड़ी गार्ड, फ्रंट डिस्क ब्रेक, सिंगल-चैनल ABS, क्रूज़ कंट्रोल, रिवर्स मोड, ब्रेक-बाय-वायर और इंडस्ट्री-फर्स्ट फ्लैट केबल कार्यान्वयन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इसमें चेन ड्राइव के साथ ज़्यादा पावरफुल मिड-माउंटेड मोटर दी गई है। बाइक के दोनों सस्पेंशन दमदार बताये जा रहे हैं जो खराब रास्तों पर आरामदायक राइड ऑफर करते हैं।

Ola Roadster X में 2.5kWh से लेकर 4.5kWh का बैटरी पैक मिलता है। इस बाइक की रेंज 117km से लेकर 200km तक जाती है। बाइक की टॉप स्पीड 105kmph तक है।

Ola Roadster X+ में 4.5kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इस वेरिएंट की रेंज 252km से लेकर 501km (IDC) तक जाती है। बाइक की टॉप स्पीड 125kmph है। Ola Roadster X+ भारत की पहली ऐसी बाइक है जिसकी रेंज इतनी ज्यादा है।

इससे पहले Ola स्कूटरों में कई बार आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं, अब ऐसे में सवाल ये है कि क्या ओला की इलेक्ट्रिक बाइक भी सेफ्टी के लिहाज से सही होंगी? इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है। जो लोग बाइक को बुक कर चुके हैं, वो अपने फीडबैक जरूर शेयर करेंगे और उसके बाद आप निर्णय ले सकते हैं कि Ola Roadster X को खरीदें या फिर नहीं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

22 साल और 25 फिल्में, फिर भी पहचान को तरसे एक्टर, अब जाट में छाए!

Story 1

भीषण बमबारी के बाद भी हूती की ताकत बरकरार, अमेरिका-इजराइल को अरबों का नुकसान!

Story 1

महागठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में सियासी हलचल: तेजस्वी, राहुल और खरगे में मंथन!

Story 1

म्यांमार में फिर डोली धरती, 4.1 तीव्रता का भूकंप!

Story 1

राहुल द्रविड़ को बैसाखी के सहारे देख भावुक हुए विराट कोहली, की ये गुजारिश पर कोच ने अनसुनी कर दी

Story 1

जालसाज आया धोखा देने, समझदार लड़के ने दिया ऐसा जवाब कि ठग बोला - मान गए गुरु!

Story 1

राहुल गांधी और रेखा गुप्ता एक मंच पर, अगल-बगल बैठकर हुई लंबी बातचीत!

Story 1

रेखा गुप्ता रबर स्टाम्प मुख्यमंत्री ? AAP के आरोप, BJP का पलटवार - दिल्ली में सियासी घमासान

Story 1

विराट कोहली का बल्ला हुआ गायब , ड्रेसिंग रूम में मचा हड़कंप, प्रैंक ने खोला राज!

Story 1

दुआ करो, सत्ता में आए तो एक घंटे में समाधान होगा : वक्फ कानून पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान