नियति का क्रूर खेल: बुजुर्ग दंपति ने चार साल में खोए तीनों बेटे, वैद्यराज देशमुख ने बढ़ाया मदद का हाथ
News Image

धमतरी जिले के कुरूद ब्लॉक के मौरीकला गांव में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 65 वर्षीय बीमार बुजुर्ग दंपति ने अपने तीनों जवान बेटों को महज चार साल के भीतर खो दिया है।

लगभग चार साल पहले, सरोज साहू अपने तीनों पुत्रों - मलेश साहू, धनेश्वर साहू और रोहित साहू - के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

आज से लगभग 4 वर्ष पहले उनके मंझले पुत्र धनेश्वर साहू की असामयिक मौत हो गई। फिर उसके दो साल बाद तीसरे पुत्र रोहित साहू का एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

मौत का सिलसिला यहीं नहीं रुका। कुछ दिन पूर्व 5 अप्रैल को उनके बड़े पुत्र मलेश साहू की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

चार साल के भीतर एक के बाद एक तीनों पुत्रों की मौत किसी त्रासदी से कम नहीं है। कमाऊ पुत्रों की मृत्यु हो जाने से परिवार की आर्थिक स्थिति भी खराब हो चुकी है।

इस घटना की जानकारी चारामा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश साहू ने मोक्ष धाम सेवा समिति जिला बालोद के संस्थापक और प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य बीरेंद्र देशमुख को दी।

इस दुखद घटना से भावविभोर होकर गुरुदेव देशमुख ने ग्राम मौरीकला पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। परिवार के दुख और आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने संस्था की ओर से 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की।

गुरुदेव बीरेंद्र देशमुख ने कहा कि गरीबों की मदद करना और जरूरतमंदों को सहायता करना उनके लिए धर्म का काम है। दुख और समस्या के दौरान कोई जात पात नहीं देखा जाता। सब मानव हैं और सभी को अपना समझना चाहिए।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IPL 2025: 5-5 जीत वाली टीमें बेहाल, मुंबई और चेन्नई फिसड्डी!

Story 1

बंगाल में बवाल बेकाबू: 3 की मौत, 138 गिरफ्तार, पैरामिलिट्री तैनात

Story 1

नई गर्लफ्रेंड गौरी संग आमिर खान चाइना में, साड़ी-कुर्ता पहने कपल की तस्वीरें वायरल

Story 1

रजत शर्मा और रितु धवन ने मनाई शादी की 25वीं वर्षगांठ, सितारों का लगा मेला

Story 1

दहेज नहीं मिला तो दूल्हा हुआ बेकाबू, मंडप में मचाया हंगामा

Story 1

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट! इन जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

Story 1

अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक! पंजाब किंग्स को धो डाला, काव्या मारन खुशी से झूमीं

Story 1

40 गेंद पर शतक जड़कर अभिषेक ने निकाली चिट, श्रेयस अय्यर ने भी पढ़ा मैसेज!

Story 1

शतक जड़कर भी रिजवान की मेहनत बेकार, कराची किंग्स ने रचा इतिहास!

Story 1

मुर्शिदाबाद हिंसा: 400 से अधिक हिंदुओं का पलायन, भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी का आरोप