ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग की दुनिया में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में मूल्य संवर्धन (Value Addition) 30% से बढ़कर 70% हो चुका है। अनुमान है कि वित्त वर्ष 2027 तक यह 20% और बढ़कर 90% तक पहुंच जाएगा।
नई घटक नीति के साथ, भारत का लक्ष्य मूल्य संवर्धन को मौजूदा 15-16% से बढ़ाकर 40-50% तक करना है। पिछले 10 सालों में मोबाइल फोन का निर्यात 77 गुना तक बढ़ गया है।
भारत पूरी तरह निर्मित एयर कंडीशन (CBU) के आयात को कम करके इस साल 5% तक ले आया है, जबकि 2019 में यह 35% था। कॉपर ट्यूब, कंप्रेसर और एल्युमीनियम कॉइल जैसे उत्पाद भी अब भारत में ही बनाए जा रहे हैं। पिछले साल भारत में लगभग 85 लाख RAC कंप्रेसर आयात किए गए थे, लेकिन उम्मीद है कि अगले 2-3 सालों में इनका निर्माण भारत में ही होने लगेगा।
आयात शुल्क में बढ़ोतरी के कारण प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली (PCBA) की मांग व्यवसाय और उपभोक्ता दोनों क्षेत्रों में बढ़ गई है। 2016 में भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स का उत्पादन कम होता था, और आयात ज्यादा था।
अब हालात बदल गए हैं, क्योंकि मेक इन इंडिया मुहिम के चलते आयात से 24% ज्यादा उत्पादन स्थानीय स्तर पर हो रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में लगातार निर्यात बढ़ रहा है।
2016 से वित्त वर्ष 2025 तक, निर्यात की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) 26% रही है। वित्त वर्ष 18 में 300 बिलियन मूल्य के मोबाइल PCBA का आयात हुआ था, जो 2024 तक शून्य हो चुका है।
भारत ने कई नीतियों का पालन किया है, जिसके बाद अब अधिक PCB और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए सरकार ने नई विनिर्माण इकाइयों के लिए कॉरपोरेट टैक्स की दर घटाकर सिर्फ 15% कर दी है।
भारत को वैश्विक तौर पर चीनी रणनीति से निपटने के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। 99% फोन भी अब स्थानीय स्तर पर बनाए जा रहे हैं।
India s electronics manufacturing value addition jumps to 70%, set to reach 90% by FY27
— Bijay Kumar (@nayakdanny) April 12, 2025
via NaMo App pic.twitter.com/B51QeV4252
सीलमपुर में हिंदू युवक की हत्या से तनाव, सड़क जाम, सीएम रेखा ने न्याय का आश्वासन दिया
पुष्पा 2 की धुन पर थिरके केजरीवाल, बेटी की सगाई में दिखा पारिवारिक उल्लास
अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता विवाह बंधन में, पूर्व मुख्यमंत्री ने लगाए ठुमके
ये मकान बिकाऊ है: सीलमपुर में युवक की हत्या के बाद हिंदुओं का पलायन!
क्या टिम डेविड ने RCB को बचाया? पंजाब के खिलाफ शर्मनाक हार से बचाया!
बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था: इटावा में बुजुर्ग पति गोद में लेकर बैठा पत्नी को, नहीं मिला स्ट्रेचर
PSL में कीवी खिलाड़ी डैरिल मिशेल की 1.2 करोड़ की घड़ी चोरी, पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप
ऋषिकेश में गंगा में राफ्ट पलटने से पर्यटक की मौत, वीडियो वायरल!
कंपनी की पार्किंग में सरेआम युवती की हत्या, आरोपी चाकू के साथ घूमता रहा
शेरों का हमला, भैंस बेबस, फिर साथियों ने दिखाया दम!