अहमदाबाद के खोखरा इलाके में स्थित परिस्कर 1 अपार्टमेंट में शुक्रवार को अचानक आग लग गई. दोपहर करीब 3 बजे हुई इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई.
लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से लटक गए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग अपने बच्चों को नीचे लटकाकर सुरक्षित उतारने की कोशिश करते दिख रहे हैं. नीचे खड़े लोगों ने बच्चों को सुरक्षित पकड़ लिया.
इमारत में रहने वाली भूमिका ने बताया कि उन्होंने दोपहर 3:15 बजे लोगों को चिल्लाते हुए सुना. धुंआ उठ रहा था और कुछ चीज़ों के फटने की आवाजें आ रही थीं. उनका शू रैक और मुख्य दरवाजा जल गया.
दमकल विभाग को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
कुल 18 लोगों को बचाया गया. सोसायटी के चेयरमैन ने बताया कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई है.
अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
अधिकारियों ने निवासियों से सतर्क रहने और आग से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है, खासकर ऊंची इमारतों में. आने वाले दिनों में अग्निशमन विभाग परिसर का सुरक्षा ऑडिट कर सकता है.
Ahmedabad, Gujarat: A fire broke out in the Parishkar C Building located in the Khokhra area of Ahmedabad. Efforts to evacuate people from the building are currently underway pic.twitter.com/JuKV8otYW0
— IANS (@ians_india) April 11, 2025
कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव: सीएम सिद्धारमैया ने इस्तीफे का लिया फैसला, डी.के. शिवकुमार के लिए साफ हुआ रास्ता
15 साल की उम्र में करोड़ों का साम्राज्य: मर्सिडीज के मालिक हैं क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी
कर्नाटक की राजनीति में बड़ा उलटफेर: सिद्धारमैया ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
भलस्वा लैंडफिल का कूड़ा पहाड़ होगा इतिहास, मनोहर लाल खट्टर ने दी डेडलाइन
क्या भारत सबसे गंदा देश है? शेनाज ट्रेजरी के वायरल वीडियो ने छेड़ी नई बहस
जापान ने किया किनारा, तो सिंगापुर में मची भारतीय आमों की लूट
अमेरिका में भारतीयों से सरेआम नफरत: दफा हो जाओ कहकर चिल्लाया अमेरिकी, वीडियो वायरल
सुनील गावस्कर के पैर छूकर सुर्खियों में आए युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी, वीडियो जीत रहा लोगों का दिल
नौतपा में दिल्ली-NCR पर मेहरबान हुआ आसमान, आंधी-पानी ने तोड़ी भीषण गर्मी की कमर
आईपीएल का नया कोहिनूर : वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी से थर्राया क्रिकेट जगत