टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और आईपीएल 2025 में कमेंट्री कर रहे वीरेंद्र सहवाग एक नए विवाद में फंस गए हैं। उन्होंने जाट समुदाय को लेकर एक टिप्पणी की है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है।
स्टार स्पोर्ट्स के आईपीएल शो में सहवाग ने जाटों के बारे में एक विवादित बयान दिया। इसके बाद फैंस उनसे माफी मांगने की गुहार लगा रहे हैं। सहवाग ने कहा कि उनके अनुसार भारत के हर क्षेत्र के जाट दिमाग से पैदल होते हैं।
सहवाग ने कहा, उत्तर प्रदेश के जाट की भाषा अलग होती है, हरियाणा के जाट की भाषा अलग होती है, राजस्थान के जाट की भाषा अलग होती है... लेकिन सारे ही जाट दिमाग से पैदल होते हैं।
हालांकि सहवाग यह बयान देने के बाद हंसने लगे, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस को उनका यह मजाक पसंद नहीं आया।
गौरतलब है कि वीरेंद्र सहवाग खुद भी जाट हैं। जाटों को लेकर उनके इस तरह के बयान से सोशल मीडिया पर आक्रोश है। कुछ फैंस उनसे माफी मांगने की बात कर रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने यहां तक लिख दिया कि जाट उन्हें घर में घुसकर मारेंगे।
वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए 350 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 17000 से ज्यादा रन बनाए हैं। आईपीएल में उन्होंने 104 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2728 रन बनाए हैं। इसमें उनके दो शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सहवाग कमेंट्री में सक्रिय हैं।
On air Virendra Sehwag said,
— Nitish Bharadwaj (@HarUniversity) April 8, 2025
“Uttar Pradesh ke jat ki bhasha alag hain, Rajasthan ke jaat ki bhasha alag, Haryana ke jaat ki bhasha alag hain… lekin dimag se sare paidal hain.”🤣🤣🤣 pic.twitter.com/4USVudfsVV
आसिम मुनीर का विवादित बयान: हम हिन्दुओं से अलग, पाकिस्तान कलमे की बुनियाद पर बना
PSL में हेयर ड्रायर, IPL में लाखों का रोबोट कुत्ता : क्रिकेट जगत में इनामों का अजीब ट्रेंड
अभिषेक नायर कोच पद से हटे, सितांशु कोटक बनेंगे टीम इंडिया के नए बल्लेबाजी कोच!
नशे में धुत एक्टर शाइन टॉम चाको होटल से फरार, एक्ट्रेस ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
आईपीएल में 156 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने वाला गेंदबाज वापस, बल्लेबाजों के लिए बनेगा काल!
मां को बेरहमी से पीटा, बाल नोचे, गिड़गिड़ाती रही वृद्धा, बेटी को नहीं आई दया!
राहुल-सोनिया ED के घेरे में: भ्रष्टाचार और ठगी का मामला - हरदीप पुरी
एस्केलेटर पर भाभियों का अनोखा अंदाज! वीडियो देख आप भी हंस पड़ेंगे
छोटा विमान हाईजैक: अमेरिकी नागरिक ने 13 यात्रियों को बनाया बंधक, यात्री ने मारी गोली
गुजरात टाइटंस में एंट्री: चोटिल फिलिप्स की जगह अब यह आलराउंडर बदलेगा टीम की किस्मत!