अंबाती रायडू, जो IPL में CSK और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं, अपनी कमेंट्री को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले संजय बांगड़ से उनकी बहस हुई थी। अब नवजोत सिंह सिद्धू के साथ उनकी जुबानी जंग का वीडियो वायरल हो रहा है।
पंजाब किंग्स और CSK के मैच के दौरान रायडू ने सिद्धू से कहा कि पाजी जैसे गिरगिट रंग बदलता है वैसे आप टीम बदलते हो ।
सिद्धू ने जवाब देते हुए कहा, ये बिलकुल गलत बात है, देखो गिरगिट किसी का अराध्य देव है तो तुम्हारा है ।
सिद्धू का इशारा महेंद्र सिंह धोनी की तरफ था, क्योंकि रायडू अक्सर कमेंट्री में CSK और धोनी की तारीफ करते हैं।
यह घटना तब हुई जब रायडू ने सिद्धू पर तंज कसा, जिसके बाद सिद्धू ने भी पलटवार किया और रायडू के आराध्य (धोनी) पर निशाना साधा।
इससे पहले अंबाती रायडू की संजय बांगड़ से भी बहस हुई थी। मुंबई और पंजाब के मैच से पहले, प्री-मैच शो में उनकी रोहित शर्मा की भूमिका को लेकर तीखी बहस हुई थी।
बांगड़ ने कहा था कि हार्दिक को रोहित की मदद की जरूरत है। रायडू ने जवाब दिया कि उन्हें नहीं लगता कि मुंबई के कप्तान को किसी के सुझाव की जरूरत है।
बांगड़ ने पलटवार करते हुए कहा था कि रायडू ने कभी किसी आईपीएल टीम की कप्तानी नहीं की, जबकि रोहित ने अपनी टीम को पांच खिताब दिलाए हैं।
IPL 2025 में हिंदी कमेंट्री लगातार सुर्खियों में है। हरभजन सिंह ने भी जोफ्रा आर्चर पर टिप्पणी की थी, जिस पर फैंस ने नाराजगी जताई थी। हिंदी कमेंट्री की गुणवत्ता को लेकर भी फैंस लगातार सवाल उठा रहे हैं।
Siddhu owned both rayadu and dhoni 😭😭😭 pic.twitter.com/JLsf8iOOrZ
— Tezas (@Tezas_14) April 8, 2025
आगरा में बीच सड़क पर हिंदू छात्राओं से अश्लीलता: CCTV फुटेज वायरल, लव जिहाद का आरोप
हम हिंदुस्तान का कानून नहीं मानते... : मुस्लिम महिलाओं के बयान से सनसनी!
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर घमासान, RJD की बढ़ी मुश्किलें
IP69 रेटिंग वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन 25 अप्रैल को भारत में दस्तक देगा, बाजार में मचेगी हलचल!
जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित केसरी 2 हुई रिलीज, दर्शकों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया!
अभिषेक नायर कोच पद से हटे, सितांशु कोटक बनेंगे टीम इंडिया के नए बल्लेबाजी कोच!
जाट 2 में सनी देओल फिर मचाएंगे तहलका! सीक्वल का ऐलान
वायरल वीडियो: क्या प्रमोशन के लिए लड़कियों को अपनाने पड़ते हैं ऐसे तरीके?
ISIS को करारा झटका: लाखों का हत्यारा अबू खदीजा ढेर, इराक-अमेरिका का संयुक्त अभियान
कश्मीर गले की नस : पाक आर्मी चीफ का विवादित बयान, भारत ने दिया करारा जवाब