हिमाचल प्रदेश के अनुबंध और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद कार्मिक विभाग ने इन कर्मचारियों को नियमित करने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
कार्मिक विभाग के बाद अब राज्य के सभी विभाग, बोर्ड, और निगम अपने-अपने स्तर पर आदेश जारी करेंगे। अनुमान है कि इस बार लगभग 6000 कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 5 अप्रैल को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि 31 मार्च 2025 तक 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मियों की सेवाओं को नियमित किया जाएगा। साथ ही, 4 वर्ष की निरंतर सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और आकस्मिक भुगतान कर्मियों को भी इसी तिथि से नियमित करने का निर्णय हुआ था।
पूर्व में, 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट पीरियड पूरा करने वाले अनुबंध कर्मियों को 31 मार्च व 30 सितंबर को नियमित किया जाता था।
अनुबंध कर्मियों के लिए नियम एवं शर्तें:
दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के लिए नियम एवं शर्तें:
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि अटूट मेहनत और लगन से प्रदेश को सँवारने में जुटे कर्मचारियों की मेहनत का कोई सानी नहीं है। सरकार ने 2 वर्ष एवं 4 वर्ष का अनुबंध पूरा कर चुके कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इससे उनके अनुभवों का लाभ लोगों को मिलेगा और प्रशासनिक कार्यों का संचालन अधिक सुगमता से होगा।
अटूट मेहनत और पूरी लगन के साथ प्रदेश को सँवारने में जुटे कर्मचारियों की मेहनत का कोई सानी नहीं है।
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) April 8, 2025
हमारी सरकार ने दो वर्ष एवं चार वर्ष का अनुबंध पूरा कर चुके कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
इस निर्णय से उनके अनुभवों का लाभ लोगों को मिलेगा और… pic.twitter.com/hVC66qqAk5
दिनदहाड़े महिला को गोली मारकर सड़क पर बैठा रहा आरोपी, पुलिस पर भी तानी पिस्तौल
यूपी पुलिस का कार चालक को हेलमेट न पहनने पर चालान: सोशल मीडिया पर वायरल
मणिपुर से PM मोदी का संदेश: 21वीं सदी ईस्ट और नॉर्थ ईस्ट की
क्या एशिया कप में भी पाकिस्तान से खेलने से इनकार करेंगे भारतीय सितारे? सोशल मीडिया पर छाया #BoycottIndvsPak
भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी: पीएम मोदी ने जारी किया ₹100 का सिक्का, अर्पित की श्रद्धांजलि
जान हथेली पर: सड़क पर खतरनाक स्टंट, दिल दहला देने वाला कारनामा!
बस्तर के खूनी हमलों की मास्टरमाइंड सुजाता का सरेंडर, 1 करोड़ का था इनाम
बुमराह को छक्के मारने की धमकी देने वाला बल्लेबाज, ओमान के गेंदबाज के आगे हुआ ढेर
एशिया कप हॉकी: जापान से ड्रॉ के बावजूद फाइनल में भारत की महिला टीम!
हे भगवान! म्यांमार में सेना के विमान से स्कूल में सो रहे बच्चों पर गिराए गए बम, 19 की मौत