मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज केदार जाधव मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए।
केदार जाधव ने मुंबई में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेकर बावनकुले की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।
केदार जाधव के बीजेपी में शामिल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बीजेपी का पटका पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।
जाधव ने पिछले साल 3 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद वह कमेंट्री करते हुए भी नजर आए थे।
महाराष्ट्र के पुणे में जन्मे केदार जाधव ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे खेलकर भारत के लिए डेब्यू किया था।
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 73 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 1389 रन बनाए, जिसमें दो शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं।
जाधव ने भारत के लिए नौ टी20 मैच भी खेले, जिसमें उन्होंने 122 रन बनाए और एक अर्धशतक लगाया। वनडे में उन्होंने 27 विकेट भी लिए हैं।
वह घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए खेले और टीम के मध्य क्रम के अहम हिस्सा रहे। उन्होंने कुल 87 फर्स्ट क्लास मैच खेले, जिसमें 6100 रन बनाए, जिसमें 17 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं।
केदार जाधव को पूर्व कप्तान एमएस धोनी का खास माना जाता है। उन्होंने धोनी की कप्तानी में भारत के लिए कई मैच खेले।
धोनी की कप्तानी में वह चेन्नई सुपर किंग्स में भी खेले।
केदार ने चेन्नई के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए भी आईपीएल खेला है।
उन्होंने 2010 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था और 2021 तक वह खेले। उन्होंने कुल 93 मैच खेले, जिसमें 1196 रन बनाए और चार अर्धशतक बनाए।
*#WATCH | Former Indian Cricketer Kedar Jadhav joins BJP in the presence of Maharashtra minister and state BJP chief Chandrashekhar Bawankule in Mumbai. pic.twitter.com/4reAKk7F1Y
— ANI (@ANI) April 8, 2025
आईपीएल 2025: कुलदीप यादव चोटिल, मैदान से बाहर!
जिसे बनाया था चैंपियन, उसे ही घर बुलाकर चटाई धूल: KKR पर पंजाब की अप्रत्याशित जीत
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस खुद जिम्मेदार, सपा प्रमुख अखिलेश का बड़ा बयान
संजू सैमसन ने बताया, किस खिलाड़ी ने छीनी दिल्ली से हार?
बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा: ऑटो पर गिरा मेट्रो पुल का हिस्सा, ड्राइवर की मौके पर मौत
अखिलेश यादव के लिए एनएसजी कवर की मांग: सपा नेता ने गृह मंत्री से लगाई गुहार, अखिलेश बोले - डरपोक लोग रखते हैं कवर
जवान, पुष्पा, केजीएफ भी पीछे! रजनीकांत की कूली में दिखेंगे भारत के ये धांसू सुपरस्टार!
UPSC की तैयारी में 100 से ज़्यादा पेन: मेहनत की दास्तां वायरल
क्या आपने देखा? युजवेंद्र चहल और प्रीति जिंटा का ये खास पल, मैदान पर दिए ऐसे रिएक्शन!
कर्नाटक: रिहैब सेंटर में मरीज के साथ बर्बरता, वीडियो वायरल