इन दिनों युवाओं में रील बनाने का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। वे हर जगह, हर पल को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर डालने के लिए उतावले रहते हैं। रील बनाने की इस दीवानगी में वे कई बार अपनी जान भी जोखिम में डाल देते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। एक लड़की समंदर किनारे एक बड़े चट्टान के पास खड़ी होकर वीडियो बनवा रही थी।
तभी समंदर में तेज लहरें उठने लगीं। लड़की ने खतरे को भांपा नहीं और वीडियो बनवाती रही। अगले ही पल एक विशाल लहर आई और उसे बहा ले गई।
हालांकि, किस्मत से लड़की पास के एक दूसरे चट्टान को पकड़ने में कामयाब रही, जिससे उसकी जान बच गई। इस घटना से वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर पोस्ट किए गए इस वीडियो पर यूजर्स ने हैरानी जताई है। एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए कहा, बेवकूफ हैं ये लोग। इनके कारण घर वाले रो रहे होंगे।
एक अन्य यूजर ने लिखा, सब लोग आजकल आसमान में नहीं सोशल मीडिया पर उड़ रहे हैं।
एक अन्य यूजर ने कहा, अजीब स्थिति है, रील बननी चाहिए जान रहे चाहे जाए।
एक और यूजर ने लिखा, प्रकृति के साथ खिलवाड़ करना अपराध है। प्रकृति भी समय से बदला लेती है, लेकिन आजकल के युवा क्या फर्क पड़ता है, बस अपना काम बनते रहना चाहिए। यही कारण है कि आज इनके साथ भी यही हुआ।
रील बनाने के चलते जिंदगी की रील डिलीट हो गई 🤔🤔 pic.twitter.com/Pj4m7YkL5l
— TANVIR RANGREZ (@virjust18) April 4, 2025
हर्षित राणा अपने फोन में क्या देखते हैं? KKR के साथियों ने कर दिया खुलासा!
आईपीएल 2025: कुलदीप यादव चोटिल, मैदान से बाहर!
आज दुल्हन न बन पाई मेरी बेटी... दामाद संग भागी मां, ससुर का छलका दर्द
उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक बादल गरजेंगे, 7 जिलों में बिजली और ओले गिरने का खतरा!
KKR का खेमा पंजाब के खिलाफ बड़ा कांड कर गया! अंपायर ने पकड़ा अवैध बल्ला, होगी कार्रवाई!
मंदिर में महिला की टांगों की फोटो लेते हुए पकड़े गए बुजुर्ग, जमकर हुई खरी-खोटी!
दूल्हे ने जबरदस्ती खिलाया लड्डू, दुल्हन ने जड़ा थप्पड़, स्टेज बना अखाड़ा!
रील बनाने की सनक ले डूबी जान: गंगा में डूबी महिला, बच्ची चीखती रही मम्मी-मम्मी
लखनऊ के लिए खुशखबरी: घातक खिलाड़ी मयंक यादव की वापसी!
असम बीजेपी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के सामने मंत्री को सरेआम डांटा, वीडियो वायरल