केंद्र सरकार ने आम आदमी को महंगाई का झटका दिया है। एलपीजी (रसोई गैस) सिलेंडर की कीमतों में ₹50 की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें 8 अप्रैल से लागू हो गई हैं।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत अब ₹500 से बढ़कर ₹550 हो गई है। वहीं, सामान्य उपभोक्ताओं के लिए यह ₹803 से बढ़कर ₹853 प्रति सिलेंडर हो गई है।
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि यह फैसला अस्थायी है और 2-3 हफ्ते बाद इसकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा, हम समय-समय पर इनकी समीक्षा करते रहेंगे।
सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भी ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। अब पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी ₹13 प्रति लीटर और डीजल पर ₹10 प्रति लीटर हो गई है। यह बढ़ोतरी भी 8 अप्रैल 2025 से लागू हो गई है।
पिछले महीने सरकार ने APM गैस की कीमत 4% बढ़ा दी थी, जिसके कारण CNG भी महंगी हो सकती है।
हालांकि, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी जेट ईंधन की कीमत 6.15% कम कर दी गई है। इसके अलावा, कमर्शियल एलपीजी की कीमत ₹41 प्रति 19 किलो सिलेंडर घटाई गई है।
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को ₹43,000 करोड़ के नुकसान की भरपाई के लिए यह बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का मकसद उपभोक्ताओं पर बोझ नहीं, बल्कि OMCs के नुकसान को कम करना है।
विभिन्न शहरों में LPG की नई कीमतें (14.2 किलोग्राम):
शहर | पुरानी कीमत (₹) | नई कीमत (₹) ---|---|--- नई दिल्ली | 803 | 853 कोलकाता | 829 | 879 मुंबई | 802.50 | 852.50 गुड़गांव | 811.50 | 861.50 नोएडा | 800.50 | 850.50 भुवनेश्वर | 829 | 879 चंडीगढ़ | 812.50 | 862.50 हैदराबाद | 855 | 905
मध्य प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की नई कीमतें:
शहर | पुरानी कीमत (₹) | नई कीमत (₹) ---|---|--- भोपाल | 808.50 | 858.50 इंदौर | 831 | 881 ग्वालियर | 886.50 | 936.50 जबलपुर | 809.50 | 859.50 मुरैना | 887.50 | 937.50
उत्तर प्रदेश में LPG की नई कीमतें:
शहर | पुरानी कीमत (₹) | नई कीमत (₹) ---|---|--- लखनऊ | 855.20 | 905.20 प्रयागराज | 855.50 | 905.50 अंबेडकरनगर | 883.00 | 933.00 अमेठी | 857.00 | 907.00 अमरोहा | 832.50 | 882.50 औरैया | 838.50 | 888.50 बागपत | 800.50 | 850.50 बहराईच | 860.50 | 910.50 बलरामपुर | 882.00 | 932.00 बस्ती | 865.00 | 915.00 बिजनोर | 824.00 | 874.00 शाहजहांपुर | 820.50 | 870.50 बुलन्दशहर | 819.00 | 869.00 चित्रकुट | 863.50 | 913.50 देवरिया | 873.50 | 923.50 एटा | 829.50 | 879.50
*#WATCH | Delhi | Union Minister for Petroleum and Natural Gas, Hardeep Singh Puri says, This Rs 50 increase per cylinder will be for the Ujjwala beneficiary and overall for the non-Ujjwala beneficiary as well. This will be reviewed after every 15-30 days. In the case of petrol… https://t.co/zrsXnqHtOy pic.twitter.com/GTPDMdgsFz
— ANI (@ANI) April 7, 2025
पेट्रोल-डीजल हुआ 2 रुपए महंगा, सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी
एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा, आज से लागू नई दरें
अखिलेश यादव का पलटवार: टोटी चोर टिप्पणी पर सीएम और IAS अधिकारी पर साजिश का आरोप
रामनवमी 2025: बंगाल से महाराष्ट्र तक बवाल, जुलूसों पर पथराव, अंडे और मांस के टुकड़े!
पांचवें बच्चे को जन्म देते हुए केरल में आसमाँ की मौत, कट्टरता ने ली जान?
चर्च में कुश्ती: जहाँ प्रार्थना के साथ टूटते हैं जबड़े, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
आम आदमी को झटका! एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा, आज रात से लागू
क्रिकेट खेलते हुए 21 वर्षीय छात्र को हार्ट अटैक, मैदान पर ही तोड़ा दम
मेरे जिंदा रहते किसी की नौकरी नहीं जाने दूंगी, CM ममता का बड़ा ऐलान!
क्या मुकेश अंबानी को खाली करना पड़ेगा 15,000 करोड़ का एंटीलिया? जानें क्या है पूरा मामला