पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे के बीच पार्टी के भीतर ही विवाद सामने आया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रीगा के पूर्व कांग्रेस विधायक टुन्ना सिंह एक कांग्रेस कार्यकर्ता को दौड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
घटना सदाकत आश्रम परिसर में हुई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोनों नेता गिर जाते हैं, और उसके बाद पूर्व विधायक कार्यकर्ता को पीटने लगते हैं।
बताया जा रहा है कि जब यह घटना हुई, तब बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह गेट के बाहर ही मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का भाषण चल रहा था, जिसे सुनकर जोश में आए पूर्व विधायक ने कांग्रेसी कार्यकर्ता की पिटाई कर दी। कुछ अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व विधायक का साथ दिया।
पिटाई के बाद कार्यकर्ता वहां से भाग गया। यह घटना सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के परिसर में हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहुल गांधी आश्रम के हॉल में भाषण दे रहे थे। उसी समय, सीतामढ़ी जिले के रीगा के पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना भी भाषण सुन रहे थे। टुन्ना का कहना है कि कार्यकर्ता रविरंजन संदिग्ध गतिविधि कर रहा था। उनका आरोप है कि वह युवक पाकिटमारी की कोशिश कर रहा था।
टुन्ना के मुताबिक, जब उन्होंने रविरंजन को रोका तो वह उलझ गया। राहुल गांधी के भाषण तक वह चुप रहे, लेकिन भाषण खत्म होने के बाद उन्होंने कार्यकर्ता का पीछा किया।
रविरंजन को पकड़ने के दौरान, पूर्व विधायक खुद भी गिर गए। हालाँकि, कुछ अन्य लोगों ने भी इस दौरान रविरंजन के साथ हाथापाई की। अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया गया।
घटना के ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह आश्रम से निकले थे। शोर सुनकर वह भी रुक गए।
पीड़ित कार्यकर्ता का नाम रविरंजन बताया गया है। रविरंजन का आरोप है कि उसकी पिटाई पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह का समर्थक होने के कारण की गई।
*#WATCH बिहार: पटना में बिहार कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में हंगामा हुआ। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने यहां पहुंचे हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2025
पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति को चोर और पॉकेटमार कहकर भगा दिया। व्यक्ति खुद को कांग्रेस पार्टी का… pic.twitter.com/MzgqDbwlRf
16 बच्चों के बाद मौलाना ने मोदी को कोसा, कहा - और बच्चे करूंगा!
सिकंदर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, आठवें दिन 100 करोड़ पार!
बेगूसराय: 24 मिनट में राहुल गांधी की पदयात्रा समाप्त, सभा रद्द, पटना रवाना
लगातार चौथी बार फेल, रोहित शर्मा पर जयवर्धने को आया गुस्सा, रितिका भी हुईं निराश!
गजब बेइज्जती! जूता चुराई में 5000 देने पर दूल्हे को भिखारी कहा, दूल्हा पहुंचा थाने
जख्मों पर नमक: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइड ड्यूटी बढ़ने से कांग्रेस का हमला, शेयर किया मोदी का पुराना वीडियो
पर्ची छोड़, अब IPL खेलेंगे बाबा बागेश्वर? एक ओवर में लिए 4 विकेट, दिग्गज हैरान!
वक्फ विधेयक पर खुशी : ओवैसी का भाजपा नेताओं संग हंसी-ठट्ठा, भड़के मुसलमान!
कोहली-सॉल्ट क्रीज पर, बुमराह की वापसी से मुंबई उत्साहित, बेंगलुरु की पारी शुरू!
हंसते-हंसते मौत: फेयरवेल स्पीच दे रही छात्रा स्टेज पर गिरी और चल बसी!