समंदर किनारे रील बना रही थी लड़की, तेज लहर ने बहा दिया!
News Image

सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का क्रेज बढ़ता जा रहा है, लेकिन कई बार यह खतरनाक साबित हो रहा है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की के साथ खतरनाक हादसा हो गया।

वीडियो में दिख रहा है कि लड़की समंदर किनारे चट्टानों के बीच खड़ी होकर रील बना रही है। दूर से कोई व्यक्ति उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है।

लड़की को इस बात का अंदाजा नहीं है कि तेज लहर आने पर क्या हो सकता है। वह पोज दे रही होती है, तभी एक तेज लहर आती है और उसके गर्दन तक पानी भर जाता है।

लड़की का संतुलन बिगड़ जाता है और वह गिर जाती है। ऐसा लगता है कि वह तेज बहाव के साथ बह गई। हालांकि, हम इस बात की पुष्टि नहीं करते हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @virjust18 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, सब लोग आजकल आसमान में नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर उड़ रहे हैं। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया रील बनाने के चक्कर में जिंदगी डिलीट हो गई । एक और यूजर ने लिखा, रील के चक्कर में बहुत हादसे हो रहे हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रेणुका पंवार के गाने पर बेकाबू फैंस, पुलिस ने भांजी लाठियां

Story 1

उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में प्रचंड गर्मी का अलर्ट! तापमान 45 डिग्री तक जाने की आशंका

Story 1

नागपुर में राम नवमी: मुस्लिम समुदाय ने शोभा यात्रा पर बरसाए फूल, भाईचारे का अद्भुत नज़ारा

Story 1

बंगाली हिंदुओं की दहाड़ से डरीं ममता बनर्जी: सुकांत मजूमदार का आरोप

Story 1

क्या माही भाई से भी तेज है यह विकेटकीपर? बल्लेबाज को पकड़कर कर दी स्टंपिंग!

Story 1

मुस्लिम देश में राम नाम की धूम! ढाका की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

Story 1

उज्जैन में बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा!

Story 1

ट्रंप के टैरिफ से हाहाकार: सेंसेक्स 3000 और निफ्टी 1000 अंक लुढ़का!

Story 1

राष्ट्रपति मुर्मू की पुर्तगाल यात्रा: 25 वर्षों में किसी भारतीय राष्ट्रपति का पहला दौरा

Story 1

RCB पर मुंबई इंडियंस की जीत लगभग तय! दो दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी