CSK vs DC: क्या दिल्ली के खिलाफ संन्यास लेंगे एमएस धोनी? मैच में मिले संकेत, फैंस में बढ़ी बेचैनी
News Image

चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संन्यास लेने की अटकलें तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी खबरों की बाढ़ आ गई है।

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले को देखने एमएस धोनी के माता-पिता चेन्नई पहुंचे हैं।

मैच के 12वें ओवर के दौरान धोनी के माता-पिता को टीवी स्क्रीन पर दिखाया गया। ऐसा पहले कभी देखने को नहीं मिला। उनके माता-पिता को पहले कभी मैच में नहीं देखा गया, जिससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी मैच हो सकता है।

आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी से संन्यास को लेकर सवाल किया गया था। तब धोनी ने कहा था कि वह अपना आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई के घरेलू मैदान पर ही खेलेंगे, क्योंकि फ्रेंचाइजी के फैंस उन्हें बहुत प्यार करते हैं और ऐसा न करने पर उनके लिए अच्छा नहीं होगा।

महेंद्र सिंह धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेल रहे हैं। इस मैच को देखने धोनी के माता-पिता भी पहुंचे हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह उनका आखिरी आईपीएल मैच हो सकता है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी 9 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। कई फैंस ने धोनी को रिटायरमेंट लेने तक की सलाह दे दी थी। माना जा रहा है कि इस बात से महेंद्र सिंह धोनी आहत हुए हैं, जिसके चलते वे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

टैरिफ के दौर में ट्रंप का MAGA प्लान: जयशंकर का अमेरिका-चीन रिश्तों पर बड़ा बयान

Story 1

चिकन के ऑर्डर से खुला राज, सात हत्याओं का आरोपी फर्जी डॉक्टर पहुंचा जेल

Story 1

मोहम्मद रिज़वान की फिर हुई जगहंसाई, मुंह से निकली ऐसी बात कि हंसी नहीं रोक पाए लोग

Story 1

जाट फिल्म देखने ट्रैक्टरों और ट्रकों में उमड़े फैंस, गदर 2 जैसा दिखा क्रेज

Story 1

बारां में हाट एयर बैलून हादसा: 80 फीट से गिरा युवक, मौके पर मौत

Story 1

परीक्षा में शानदार अंक, टीचर ने लिख दिया गुजर गई !

Story 1

धोनी फिर कप्तान! गायकवाड़ बोले, अब युवा विकेटकीपर करेगा टीम का नेतृत्व

Story 1

मोबाइल पेमेंट्स ने तोड़ा रिकॉर्ड, ₹198 लाख करोड़ के पार!

Story 1

अयोध्या में शर्मनाक घटना: राम मंदिर के पास गेस्ट हाउस में महिला का नहाते हुए वीडियो बना रहा था कर्मचारी

Story 1

16 बच्चों का पिता, बोला - और बच्चे करूंगा, मोदी को कोसता हूं!