लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुहर्रम के जुलूसों में ताजिया के आकार को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ताजिया का आकार छोटा रखा जाए, अन्यथा हाईटेंशन तारों से होने वाले खतरों से जान जा सकती है।
सीएम योगी ने एक साक्षात्कार में कहा, हमने कभी भी परंपरागत मुस्लिम जुलूस को नहीं रोका। मुहर्रम के जुलूस को हमने कभी नहीं रोका। हमने जरूर कहा कि ताजिया की साइज को छोटा कर लो, क्योंकि ऊपर हाईटेंशन तार होते हैं। हाईटेंशन तार की चपेट में आओगे तो मर जाओगे। हाईटेंशन तार तुम्हारे लिए बदले नहीं जाएंगे। इसलिए छोटा कर लो।
उन्होंने कावड़ यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि कावड़ यात्रियों को भी डीजे के आकार को छोटा करने के लिए कहा जाता है।
सड़क पर नमाज के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि सड़क चलने के लिए होती है, नमाज के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि जो लोग सड़क पर कावड़ यात्रा को लेकर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें हिंदुओं से अनुशासन सीखना चाहिए। उन्होंने 66 करोड़ लोगों के कुंभ में किसी भी प्रकार की लूटपाट या उद्दंडता न होने का उदाहरण दिया।
सीएम योगी ने मुसलमान समाज को सुझाव दिया कि अगली बार से ताजिया छोटा करके निकाले। उन्होंने बड़ी ताजिया के जोखिम भी गिनाए।
सरकार और प्रशासन को सभी की सुविधा देखनी है इस पर जोर देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह किसी एक वर्ग विशेष के लिए सभी को असुविधा में नहीं डाल सकते। सड़कों पर नमाज पढ़ने से यातायात व्यवस्था बाधित होती है। नमाज मस्जिदों में पढ़ें या घर पर भी पढ़ सकते हैं।
प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर योगी आदित्यनाथ ने पहली बार जवाब देते हुए कहा कि वह एक संन्यासी हैं और राजनीति उनकी प्राथमिकता नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है, जिसका वह निर्वहन कर रहे हैं और अगली बार जिसे यह कार्य सौंपा जाएगा वह करेगा। इसके बाद वह अपने मठ लौट जाएंगे।
*ताजिया का साइज छोटा करो वरना हाइटेंशन लाइन की चपेट में आओगे तो मर जाओगे...
— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) April 1, 2025
सीएम योगी ने मुसलमान समाज को सुझाव दिया है कि अगली बार से ताजिया छोटा करके निकाले। उन्होंने बड़ी ताजिया के जोखिम भी गिनाए....@myogiadityanath pic.twitter.com/dikVlzMlIl
14 साल पहले भारत बना विश्व विजेता: धोनी के विजयी छक्के ने खत्म किया 28 साल का सूखा
संसद में हंसी-ठिठोली: अखिलेश का तंज, अमित शाह का मजेदार जवाब
ब्रेकिंग: क्या यशस्वी जायसवाल ने IPL बीच में छोड़ी? जानिए पूरा सच
आईपीएल 2025: धोनी खेलेंगे सिर्फ 6 मैच! फ्लेमिंग का बड़ा खुलासा
एक और हार, गोयनका का गुस्सा! पंत की लगी क्लास, भड़के फैंस
वक्फ बिल पर अखिलेश का तंज: बीजेपी अध्यक्ष क्यों नहीं चुन पा रही? , अमित शाह ने दिया करारा जवाब
MP वायरल वीडियो: पत्नी बनी पिशाचिनी , पति को बेरहमी से पीटा!
वक्फ संशोधन बिल पर दिल्ली में मुस्लिम महिलाएं मोदी के समर्थन में, AIMIM ने दी आंदोलन की चेतावनी
राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलेगा: 24 घंटों में आंधी-बारिश की चेतावनी!
15 पलटी कार, हवा में उड़ती लाशें... कर्नाटक हाईवे पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा