बीजापुर, छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों का नक्सल विरोधी अभियान सोमवार को ताबड़तोड़ जारी रहा। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक लाख रुपये के ईनामी माओवादी सहित कुल 13 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।
थाना उसूर क्षेत्र में पुलिस पार्टी पर IED विस्फोट करने के मामले में सुरक्षाबलों ने 7 माओवादियों को धर दबोचा। गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं।
वहीं, थाना बासागुड़ा क्षेत्र में पुतकेल और मारूड़बाका के ग्रामीणों की हत्या में शामिल 6 माओवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
इस कार्रवाई में कोबरा 201, 205, 206, 210 और केरिपु 196 बटालियन के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके अतिरिक्त, माड़ इलाके में सर्चिंग के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों का दबाव बढ़ने पर नक्सली SLR सहित अपने हथियार छोड़कर भागने को मजबूर हो गए।
अबूझमाड़ में पिछले छह दिनों से DRG, STF, BSF, ITBP, बस्तर फाइटर और CAF के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया था। इस दौरान नक्सलियों के साथ एक दर्जन से अधिक बार मुठभेड़ हुई।
यह अभियान डिवीजन के शीर्ष नक्सली नेताओं की उपस्थिति की सूचना पर चलाया गया था। छह दिनों तक चले इस अभियान के बाद सभी जवान सुरक्षित लौट आए हैं।
*बीजापुर में दो थाना क्षेत्रों से 01 लाख रुपए के ईनामी एक माओवादी सहित 13 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। माड़ इलाके में हुई मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली हथियार छोड़ भाग खड़े हुए। pic.twitter.com/ZrAkmApbvc
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 31, 2025
म्यांमार और थाईलैंड के बाद पाकिस्तान में भूकंप, डोली धरती!
15 पलटी कार, हवा में उड़ती लाशें... कर्नाटक हाईवे पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा
चिली के राष्ट्रपति बोरिक का भारत दौरा: आर्थिक साझेदारी पर ज़ोर
PBKS vs LSG: प्रभसिमरन और श्रेयस का इकाना में तूफान, लखनऊ को 8 विकेट से रौंदा
पहली ही गेंद पर उड़े मिचेल मार्श के होश, अर्शदीप सिंह ने दिखाई धार
IPL इतिहास में RCB ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 18 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बनी!
आधी रात को लड़की ने खोले OYO के राज़, प्रेमी के उड़े होश!
पसमांदा और आम मुसलमानों को फायदा! वक्फ संशोधन बिल पर जगदंबिका पाल का बड़ा बयान
ऑटो है या फाइव स्टार होटल? मॉडिफिकेशन देख आंखें चौंधिया जाएंगी!
साउथ अफ्रीका क्रिकेट को झटका: हेड कोच रॉब वाल्टर का अचानक इस्तीफा!