2023 में भारतीय मूल के विनय हीरेमैथ ने अपना वीडियो मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Loom लगभग 8300 करोड़ रुपये में बेचा था। यह कंपनी ऑस्ट्रेलियाई सॉफ्टवेयर दिग्गज Atlassian को बेची गई थी। इस डील से विनय को 50-70 मिलियन डॉलर तक मिले थे।
आज, विनय की स्थिति यह है कि उनके पास कोई आय नहीं है और वह इंटर्नशिप ढूंढ रहे हैं। एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि कंपनी बेचते वक्त उन्हें 60 मिलियन डॉलर का रिटेंशन ऑफर भी मिला था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था।
विनय मानते हैं कि अभी वह पैसों की किल्लत से जूझ रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि वह अमीर हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं कि अपनी जिंदगी के साथ क्या करें। उस समय उन्होंने यह भी बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड से उनका ब्रेकअप हो गया है, और वह फिजिक्स की सेल्फ स्टडी कर रहे हैं।
अपना स्टार्टअप बेचने के बाद विनय ने दूसरा स्टार्टअप लॉन्च करने के बजाय फिजिक्स पढ़ना शुरू कर दिया। वह रोजाना 5-8 घंटे फिजिक्स पढ़ रहे हैं और 18 साल के बच्चों के ग्रुप में उनके साथ घूमते हैं, जो उन्हें अपना सहपाठी मानते हैं। वह अभी मैकेनिकल इंजीनियरिंग में इंटर्नशिप करने की कोशिश कर रहे हैं।
विनय कहते हैं कि पिछले साल मार्च में उन्हें कोई आइडिया नहीं था कि उन्हें अपनी जिंदगी के साथ क्या करना चाहिए। उन्हें पता था कि अधिग्रहण करने वाली कंपनी में रहने से वह खुश नहीं रह पाएंगे। हालांकि, उनके लिए 60 मिलियन डॉलर के पे पैकेज को ठुकराना बहुत ही मुश्किल था।
उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ की बात करते हुए यह भी कहा कि अगर उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड यह सब पढ़ रही हैं, तो वह उन्हें हर चीज के लिए धन्यवाद देना चाहेंगे और उनसे माफ़ी मांगना चाहेंगे कि वह वो नहीं बन सके जो वो उन्हें बनाना चाहती थीं।
The co-founder of Loom sold his biz for ~$1B, made $50-70M personally, then walked away from an extra $60M
— Sam Parr (@thesamparr) March 25, 2025
He has “no income right now” and is “looking for internships”...@vhmth has a wild post-exit story. we talked about it on Moneywise:
-Turned down $60M in retention… pic.twitter.com/uTdS5blabz
राजस्थान: ब्यावर में तेजाब फैक्ट्री से गैस रिसाव, 3 की मौत, 60 से अधिक अस्पताल में भर्ती
16 बच्चों के बाद मोदी को कोसने वाला मौलाना: वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश
मैं यहां चुनाव जीतने या हारने नहीं आया... पंजाब में केजरीवाल का बड़ा ऐलान!
वक्फ बिल पर मोदी सरकार को मिली पहली सफलता, नीतीश और नायडू का लोकसभा में समर्थन, दोनों पार्टियों ने जारी किया व्हिप
हिंदी सिनेमा: एक हिट के लिए 8-10 फ्लॉप, कैसे मिलेगी कामयाबी?
ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच दूरियां हुईं खत्म! कजरा रे पर जमकर थिरके
चीन के लिए सेवन सिस्टर्स सुनहरा मौका, बांग्लादेश समुद्र का एकमात्र रखवाला : मोहम्मद यूनुस
झारखंड रेल हादसा: कैसे हुई इतनी बड़ी चूक, कौन है ज़िम्मेदार?
पादरी बजिंदर को आजीवन कारावास: क्या अब जेल से बाहर आना मुश्किल?
बिग बैश लीग में विराट कोहली? सिडनी सिक्सर्स का बड़ा खुलासा!