झारखंड: मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर अनुज कन्नौजिया मुठभेड़ में ढेर, ढाई लाख का था इनाम
News Image

जमशेदपुर के गोविंदपुर में मुख्तार अंसारी गैंग का कुख्यात शूटर अनुज कन्नौजिया शनिवार रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

गोविंदपुर के भूमिहार सदन के पास उत्तर प्रदेश एसटीएफ (गोरखपुर यूनिट) और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने शूटर को घेर लिया। इसके बाद दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई।

मुठभेड़ में अनुज कन्नौजिया को पुलिस ने मार गिराया। अनुज पर 2.5 लाख रुपए का इनाम था और पुलिस को कई संगीन मामलों में उसकी तलाश थी।

पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।

अनुज पर 23 से अधिक मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। यूपी पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।

झारखंड पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में एसटीएफ के सीओ डीके शाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अनुज पर गाजीपुर, मऊ व अन्य जिलों में कई मुकदमे दर्ज थे। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था, जिसे बीते दिनों डीजीपी ने ढाई लाख रुपये कर दिया था।

शनिवार रात पुलिस उसके ठिकाने पर पहुंची और चारों ओर से घेराबंदी कर रखी थी। पुलिस ने जैसे ही अपराधी के ठिकाने पर दस्तक दी, उसने अंदर से गोलियां चला दी।

गोली एसटीएफ के एक अधिकारी को लगी। जवाब में एसटीएफ की ओर से भी गोलियां दागी गई। दोनों ओर से 60 से 70 राउंड गोलियां चली।

घटना में अपराधी मारा गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई थी। बाद में अपराधी के मारे जाने की सूचना के बाद लोग आपस में चर्चा करते रहे कि वांछित अपराधी इतने दिन से छुपा हुआ था, किसी को इसकी भनक नहीं लगी।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

आधी रात को लड़की ने खोले राज़, प्रेमी के उड़े होश - वायरल वीडियो!

Story 1

अंकल जी मौत से मीटअप करने निकले! स्कूटी पर खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो देख लोगों ने दी प्रतिक्रिया

Story 1

नीतीश कुमार ही बनेंगे मुख्यमंत्री, उन्हीं के नेतृत्व में होगा बिहार चुनाव: जेडीयू का बड़ा बयान

Story 1

IPL 2025: सहवाग के RCB पर तंज से फैंस नाराज, कहा - गरीबों को भी ऊपर रहने दो!

Story 1

नोएडा में कृष्णा प्लाजा में भीषण आग, रस्सी के सहारे उतरे लोग!

Story 1

गुजरात के 20 जिलों में बेमौसम बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की संभावना

Story 1

क्या अर्जुन कपूर के बाद क्रिकेटर संग इश्क़ फरमा रहीं मलाइका अरोड़ा? वायरल तस्वीर से उड़ी डेटिंग की अफवाह!

Story 1

बिहार चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा: क्या नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री चेहरा?

Story 1

मथुरा में मुस्लिम भीड़ का पुलिस पर हमला, दो गिरफ्तार

Story 1

बरेली में ईद के बाद खूनखराबा: सपा समर्थकों के बीच पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप