झारखंड के हजारीबाग में महाशिवरात्रि के अवसर पर झंडा बांधने को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इचाक प्रखंड के डुमरौन गांव में दो समुदाय आमने-सामने आ गए।
इस दौरान दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी और आगजनी हुई। कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया।
इस पूरे विवाद पर झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी की प्रतिक्रिया आई है, जो विवाद को सुलझाने के बजाय भड़काने वाली प्रतीत हो रही है।
इचाक थाना क्षेत्र के डुमरौन स्थित हिंदुस्तान चौक पर शिवरात्रि के मौके पर झंडा और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प हुई। दोनों समुदायों की ओर से भारी पत्थरबाजी हुई, जिसमें कुछ लोग घायल भी हुए। भीड़ ने कई गाड़ियों में आग लगा दी।
हालांकि, पुलिस ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया। लेकिन मंत्री इरफान अंसारी ने पूरे विवाद के लिए RSS और बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है।
मंत्री अंसारी ने कहा कि मुसलमानों को कमजोर नहीं समझना चाहिए।
हजारीबाग में हुई हिंसा पर इरफान अंसारी ने कहा, मैंने SP से कहा है कि हजारीबाग के आस-पास के इलाकों से अच्छे से निपटें। वहां असामाजिक तत्व हैं। RSS मानसिकता वाले जो लोग हैं, कट्टरपंथी विचारधारा वाले लोग हमारे युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं। भाजपा को इसका फ़ायदा मिल रहा है लेकिन हमारे बच्चे जेल जाएंगे। हमारी सरकार में ऐसा कभी नहीं होगा। हम उन लोगों को नहीं छोड़ेंगे जिन्होंने कानून अपने हाथ में लिया है।
इरफान अंसारी ने आगे कहा, आप जबरन किसी के गांव में जाकर कहिएगा कि स्पीकर लगाएंगे तो ये क्या बात हुई। कल आप ये भी कह सकते हैं कि मस्जिद में माइक लगा देंगे ऊपर से केस भी इन्हें लोगों के उपर कर देंगे। ये कौन सा तरीका है। वहां के सांसद, विधायक क्या कर रहे हैं। वहां के मुसलमानों को कमजोर समझ लिया है। मुसलमान गरीब हो सकता है, मगर कमजोर नहीं। सब क्या सोच रहे हैं कि कोई बोलने वाला नहीं है। मैं खुद वहां जाकर मामले की जानकारी लूंगा। जिसकी गलती होगी उस पर कार्रवाई होगी।
*#WATCH झारखंड: हजारीबाग में हुई हिंसा की घटना पर झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, मैंने SP से कहा है कि हजारीबाग के आस-पास के इलाकों से अच्छे से निपटें। वहां असामाजिक तत्व हैं। कट्टरपंथी विचारधारा वाले लोग हमारे युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं... भाजपा को इसका फ़ायदा मिल… pic.twitter.com/r5g2L3G5kJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2025
बुलेटप्रूफ बालकनी से ईद पर सलमान खान का दीदार!
मुंह बंद रखो, वरना नीले ड्रम में भरवा दूंगी : आशिक संग रंगे हाथों पकड़ी गई पत्नी, इंजीनियर पति को मिली धमकी
बलिया में तेल का खजाना! 300 किलोमीटर तक फैला भंडार, ONGC दे रहा 10 लाख किराया!
लड़कियों ने कैमरे के सामने क्या कहा कि वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने दी प्रतिक्रिया
म्यांमार में भूकंप से तबाही: नमाज़ के दौरान 700 से ज़्यादा लोगों की मौत, 60 मस्जिदें तबाह
जब तक पिता है जीवित... : मोदी के रिटायरमेंट पर फडणवीस का राउत पर पलटवार, खेला औरंगजेब कार्ड
नागपुर में मोदी: आरएसएस मुख्यालय का दौरा, राजनीतिक हलचल तेज!
क्या RSS और पीएम मोदी के बीच सचमुच है कोई फासला? संघ नेता ने किया खुलासा!
नीतीश कुमार ने अमित शाह के सामने मानी गलती, अब सब कुछ साफ!
डीएम ऑफिस के बाहर महिला ने पढ़ी नमाज़, चूमे पिलर - वीडियो वायरल, मचा हड़कंप