समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार मुसलमानों के खिलाफ हीन भावना से ग्रसित होकर काम कर रही है। उन्होंने यह टिप्पणी अलविदा जुमे की नमाज को लेकर चल रहे विवाद के संदर्भ में की।
इकरा हसन ने कहा कि 2014 से यह सरकार सिर्फ नफरत फैला रही है। उन्होंने मौजूदा सरकार पर मुसलमानों के अधिकार छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार सौगात-ए-मोदी की बात कर रही है, लेकिन मुसलमानों के लिए सबसे बड़ी सौगात यही होगी कि उन्हें उनका हक दिया जाए।
सपा सांसद ने कहा कि उनके बुजुर्गों का खून इस देश की मिट्टी में समाया हुआ है और वे कहीं नहीं जाने वाले हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मौजूदा तानाशाही हमेशा नहीं चलेगी।
न्यूज़24 से बातचीत में इकरा हसन ने कहा कि उन्होंने अपनी आँखें खुलने के बाद से अलविदा की नमाज में ऐसे पुलिस इंतजाम पहले कभी नहीं देखे। उन्होंने सवाल किया कि सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जा सकती, लेकिन सड़क पर कांवड़ यात्रा कैसे निकल सकती है?
उन्होंने कहा कि मेरी छत पर मैं क्या करूं, किसी और को ये बताने का अधिकार नहीं है।
इकरा हसन ने ज़ोर देकर कहा कि सारे हक छीनकर एक पैकेट (सौगात-ए-मोदी किट) पकड़ाया जा रहा है, जो दोहरी नीति का नमूना है। उन्होंने कहा कि इस मामले को सुप्रीम कोर्ट द्वारा संज्ञान में लिया जाना चाहिए। उनके अनुसार, बीजेपी को काम नहीं करना, सिर्फ हिंदू-मुसलमान करना है।
उत्तर प्रदेश में अलविदा जुमे की नमाज के मद्देनजर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संभल, मेरठ और लखनऊ में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। प्रशासन ने सड़कों, छतों और खुली जगहों पर नमाज की अनुमति नहीं दी है, जिस पर कई लोगों ने सवाल उठाए हैं।
*मेरी छत पर मैं क्या करूं..किसी और को ये बताने का अधिकार नहीं है
— News24 (@news24tvchannel) March 28, 2025
◆ सपा सांसद इकरा हसन ने कहा@kumarrgaurrav | #IqraHasan | #Meerut pic.twitter.com/OLQeMzpjf9
जयपुर में दिखा खूबसूरत नज़ारा: ईद की नमाज़ पढ़ रहे लोगों पर भगवाधारियों ने बरसाए फूल
अब अलीगढ़ में ताला कारीगर को 11 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस, परिवार में मातम
लखनऊ में पुलिस ने रोका अखिलेश यादव को, सपा प्रमुख ने बताया तानाशाही
रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन से बाहर! मुंबई इंडियंस का चौंकाने वाला फैसला
रिंकू सिंह के आउट होते ही रो पड़ीं सुहाना खान, वायरल हुआ वीडियो
वेस्टइंडीज टी20 टीम में बड़ा उलटफेर: होप को मिली कप्तानी, पॉवेल हुए बाहर!
मुंह बंद रखो, वरना नीले ड्रम में भरवा दूंगी : आशिक संग रंगे हाथों पकड़ी गई पत्नी, इंजीनियर पति को मिली धमकी
5 ट्रॉफी विजेता रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस में सम्मान कम! कोच जयवर्धने की बहस, वीडियो वायरल
बलिया में तेल का खजाना! जमीन मालिक बना लखपति, ONGC ने किराए पर ली जमीन
भ्रष्टाचार के आरोपों में सजा काट रहे इमरान खान नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित