स्कूल में प्रार्थना करती नन्ही बच्ची ने जीता दिल, लोगों ने कहा - इससे प्यारा वीडियो नहीं देखा
News Image

एक छोटी बच्ची का स्कूल में प्रार्थना करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में बच्ची पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से प्रार्थना गीत गा रही है।

वायरल वीडियो में एक स्कूल की मॉर्निंग असेंबली चल रही है। छोटे-छोटे बच्चे हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे हैं। इसी बीच, एक बच्ची ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। वह प्रार्थना में इतना डूब गई है कि उसे किसी और चीज की सुध ही नहीं रही।

यह नन्ही परी इतनी शक्ति हमें देना दाता प्रार्थना को भक्ति भाव से गा रही है। उसके चेहरे के भाव और शारीरिक अभिव्यक्ति देख हर कोई मोहित हो गया है। वह पूरे दिल से प्रार्थना कर रही है, और उसके छोटे-छोटे हाथ भी सुर और लय के साथ हिल रहे हैं।

इस वीडियो को आकांक्षा परमार नाम की यूजर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया है। इसे अब तक 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 28 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने लिखा है कि उन्होंने इंटरनेट पर इससे ज्यादा प्यारा वीडियो पहले कभी नहीं देखा। बच्ची की मासूमियत और भक्ति भाव लोगों को खूब पसंद आ रही है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पुणे-दौंड ट्रेन में आग: शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी, यात्री हिरासत में!

Story 1

रैपिडो ड्राइवर का शर्मनाक कृत्य: महिला को थप्पड़ मारा, वीडियो वायरल!

Story 1

ईरान की इज़राइल को कड़ी चेतावनी: आज रात हमले और भी सख्त होंगे!

Story 1

चेन्नई जाने वाले विमान में खराबी, 12 हजार फीट पर मंडराया, फिर सुरक्षित लैंडिंग!

Story 1

पुणे पुल हादसा: मेरे परिवार का पुनर्जन्म हुआ, हादसे के वक्त 150-200 लोग थे पुल पर

Story 1

केदारनाथ यात्रा पर कुदरत का कहर: पैदल मार्ग भी अगले आदेश तक स्थगित!

Story 1

इजरायल का पेजर अटैक : पहले लेबनान हिला, अब तेहरान में धमाके!

Story 1

उदास चेहरे, नम आंखें: रूपाणी को अंतिम विदाई देते हुए फूट-फूट कर रोईं पत्नी अंजलि

Story 1

क्या क्रिकेट मैच के दौरान बीयर का सेवन कर सकता है खिलाड़ी? ICC के नियम जानकर रह जाएंगे दंग!

Story 1

बागपत में हैवानियत: पत्नी के परिजनों ने दामाद को लात-घूंसों से पीटा, CCTV में कैद