महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा शहर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक 24 वर्षीय युवती ने अपने सौतेले पिता पर चाकू से हमला किया और उसके गुप्तांगों को भी काट दिया। यह घटना बावशेत पाडा इलाके के सर्वोदय नगर चाल में हुई।
लड़की का आरोप है कि उसका सौतेला पिता, रमेश भारती, पिछले दो सालों से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था। सोमवार को जब उसने फिर से उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, तो लड़की ने गुस्से में उस पर चाकू से हमला कर दिया।
आरोपी पिता गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वायरल वीडियो में, बेटी सड़क पर लोगों को बता रही है कि उसके पिता ने दो सालों से उसका यौन उत्पीड़न किया, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। मौके पर मौजूद कुछ लोग उसे समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
लड़की को तूलिंज पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर पिता के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है, और लड़की पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।
सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया है। एक यूजर ने लिखा कि पिता के नाम पर यह व्यक्ति कलंक था। एक अन्य यूजर ने कहा कि इस खबर को सुनकर गुस्सा और दुख दोनों होता है। उसने सवाल उठाया कि अगर पुलिस और समाज ने वक्त रहते लड़की की रक्षा की होती, तो उसे खुद इंसाफ लेने की नौबत ही नहीं आती। ऐसे दरिंदों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, ताकि किसी और बेटी को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर न होना पड़े।
महाराष्ट्र : पालघर के वसई में 24 साल की लड़की ने अपने सौतेले पिता रमेश भारती का प्राइवेट पार्ट काट दिया और चाकू से गले पर भी वार किए। रमेश 2 साल से इस बेटी का यौन उत्पीड़न कर रहा था। घायल हॉस्पिटल में है, बेटी अरेस्ट है।@rafique_kamdar pic.twitter.com/wg2yV7epJo
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 27, 2025
2.5 लाख का इनामी बदमाश कन्नौजिया एनकाउंटर में ढेर, घटनास्थल से 4 जिंदा बम बरामद
आगरा में बीच सड़क पर स्कूली लड़कियों से छेड़छाड़, CCTV फुटेज वायरल
म्यांमार में भूकंप से हाहाकार: मृतकों की संख्या 1600 पार, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ
9 करोड़ के खिलाड़ी का अद्भुत कैच! दिल्ली कैपिटल्स की फील्डिंग से फैंस हुए हैरान
SRH के खिलाफ़ कमाल, कुलदीप यादव ने सुनील नारायण को दिया धारदार गेंदबाज़ी का श्रेय
IPL 2025: इसलिए वो मेरे सामने स्ट्राइक पर नहीं आता, स्टार्क का हेड पर तंज!
कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे ओडिशा में पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं
पीएम मोदी का नागपुर दौरा: आंबेडकर को श्रद्धांजलि, माधव नेत्रालय की आधारशिला
बिस्तर के नीचे प्रेमी: पड़ोसियों ने रंगे हाथों पकड़ा, वीडियो वायरल!
ईद से पहले बीड में मस्जिद के पास धमाका, फडणवीस ने कहा - पता चल गया, किसने किया