दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में एक भयावह घटना सामने आई है। एक सड़क पर चलते हुए शख्स बाइक सहित अचानक जमीन में समा गया। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की जान चली गई।
यह घटना सियोल के गांगडोंग वार्ड में हुई। एक चलती सड़क अचानक धंस गई और उसमें एक मोटरसाइकिल समा गई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक कार गड्ढे में गिरने से बाल-बाल बच गई, लेकिन बाइक सवार के भाग्य ने उसका साथ नहीं दिया।
बाइक सवार की पहचान 30 वर्षीय पार्क के रूप में हुई है। सीसीटीवी और डैशकैम फुटेज में घटना कैद हो गई है।
कोरिया टाइम्स के अनुसार, रात भर चली खोज में सबसे पहले सुबह 1:37 बजे एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके बाद घटना स्थल से 30 मीटर की दूरी पर पार्क की मोटरसाइकिल मिली। लेकिन बाइक सवार का कोई पता नहीं चला। अगली सुबह, लगभग 18 घंटे बाद, पार्क का शव सिंकहोल के अंदर मिला।
फिलहाल, सिंकहोल बनने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने इसे पास में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य से जोड़कर देखने की संभावना जताई है।
इस हादसे के बाद आसपास के इलाके में दहशत है। स्थानीय प्रशासन ने इलाके की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पास के चार स्कूलों को बंद कर दिया है। इसके अलावा, पानी और गैस की आपूर्ति भी रोक दी गई है ताकि किसी अन्य दुर्घटना को टाला जा सके।
स्थानीय लोग इसे प्रशासन की लापरवाही मान रहे हैं और सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार से जवाब मांग रहे हैं।
NEW: Motorcyclist who vanished into a sinkhole on Monday, found deceased after an 18-hour search.
— Collin Rugg (@CollinRugg) March 25, 2025
The man was seen riding his motorcycle on a road in Seoul, South Korea when a 65 feet wide and 65 feet deep sinkhole opened up.
The motorcyclist was identified by officials as… pic.twitter.com/K0uE8PKHLR
योगीराज में BJP नेता की सड़क पर पिटाई, ओवरटेक बना वजह, वीडियो वायरल!
IPL 2025: 40 लाख के गेंदबाज ने किया डेब्यू, डुप्लेसिस, फ्रेजर-मैकगर्क और राहुल को आउट कर मचाया तहलका!
म्यांमार-बैंकाक भूकंप: चार हफ्ते पहले एक बच्चे ने की थी भविष्यवाणी, वीडियो वायरल
भारत के आधे लोगों के पास 3.5 लाख रुपये भी नहीं, चौंकाने वाला आंकड़ा आया सामने
महाराष्ट्र: मस्जिद में विस्फोट, अबू आजमी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
40 सेकंड में धराशायी रॉकेट, यूरोपीय अंतरिक्ष परियोजना को तगड़ा झटका, वीडियो वायरल
IPL 2025: जीत के बाद भी कप्तान रियान पराग को झटका, लगा 12 लाख का जुर्माना
IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को दिया 183 का लक्ष्य, राणा की तूफानी पारी!
बोलने से पहले सोचते! CMS ने गांधी परिवार पर की अभद्र टिप्पणी, मचा हड़कंप
IPL 2025: गायकवाड़ बाहर? क्या धोनी फिर बनेंगे CSK के कप्तान!