सड़क पर बेकाबू गायों का झुंड, CM रेखा गुप्ता का काफिला रुका!
News Image

दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का काफिला बुधवार को हैदरपुर फ्लाईओवर पर गायों के एक झुंड की वजह से रुक गया। आवारा पशुओं के सड़क पर आ जाने से काफिले को बीच सड़क पर ही रोकना पड़ा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मुख्यमंत्री गुप्ता खुद सड़क पर गायों के झुंड के सामने खड़ी दिखाई दे रही हैं।

यह घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मेट्रो पिलर्स का निरीक्षण करने के लिए निकली थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आवारा पशुओं के कारण रेखा गुप्ता का काफिला लगभग 15 मिनट तक हैदरपुर फ्लाईओवर पर रुका रहा।

इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार के संबंधित अधिकारियों को आवारा पशुओं के लिए उचित आश्रय स्थल खोजने का निर्देश दिया।

उन्होंने अधिकारियों को मेट्रो पिलर्स पर लगे हुए होर्डिंग्स और पोस्टर भी हटाने का आदेश दिया।

उत्तर प्रदेश में आवारा पशु किसानों के लिए एक बड़ी समस्या बने हुए हैं। यूपी सरकार ने किसानों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कई कदम भी उठाए हैं। अब दिल्ली में भी आवारा पशुओं के कारण परेशानी देखने को मिल रही है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IPL 2025: दीपक हुड्डा बने CSK के लिए सिरदर्द , हो सकती है लंबी छुट्टी

Story 1

टीम इंडिया के भविष्य पर टली BCCI की बैठक, रोहित शर्मा ने खिलाड़ियों को बताया सम्मान का हकदार

Story 1

चलती ट्रेन में चढ़ते वक्‍त फिसली युवती, RPF जवान ने बचाई जान!

Story 1

हम करीब पहुंचे थे, लेकिन फिर...! हार के बाद रिजवान का राग, कहा - यहीं पलट गया मैच

Story 1

17 साल बाद चेपॉक में RCB की जीत, गायकवाड़ ने फील्डिंग को बताया हार का कारण

Story 1

कोहली का गुस्सा! धोनी के सामने खलील को दी धमकी!

Story 1

16 बच्चे पैदा करने के बाद मौलाना ने मोदी को कोसा, वायरल वीडियो पर भड़के लोग

Story 1

आधी रात को म्यांमार में फिर भूकंप, दहशत में लोग!

Story 1

सीएम रेखा गुप्ता का ओडिशा दौरा: उत्कल दिवस दिल्ली में भी मनाया जाएगा!

Story 1

24 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा: न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास