धोनी बनने के चक्कर में फेल हुए पंत? पूर्व CSK खिलाड़ी ने बताई दिल्ली की जीत, लखनऊ की हार की असली वजह
News Image

विशाखापट्टनम में खेले गए आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 1 विकेट से हराकर शानदार आगाज किया। लखनऊ ने 209 रन बनाए, लेकिन फिर भी टीम हार गई, जिसके लिए पंत भी कुछ हद तक जिम्मेदार माने जा रहे हैं। पंत का बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू ने लखनऊ की हार का कारण बताया है। रायडू के अनुसार, पंत, धोनी की तरह कप्तानी करने की कोशिश कर रहे थे, खासकर अंत में स्पिनरों को गेंदबाजी करवाना।

रायडू ने ईएसपीएन से बातचीत में कहा, मुझे लगता है कि पंत वही करने की कोशिश कर रहे थे जो धोनी किया करते थे। खासकर अंत में स्पिनरों को गेंदबाजी करना। और ईमानदारी से कहूं तो उनके स्पिनरों ने उन्हें निराश किया। मुझे नहीं लगता कि यह कप्तानी है, मुझे लगता है कि उनकी खराब गेंदबाजी ने उन्हें और एलएसजी को निराश किया है।

रायडू का मानना है कि लखनऊ के स्पिन गेंदबाजों ने खराब प्रदर्शन किया, जिसके कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा।

इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शानदार रही थी। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया। पूरन ने 75 और मार्श ने 72 रन बनाए।

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 7 रन के अंदर 3 विकेट खो दिए थे। लेकिन आखिर में आशुतोष शर्मा ने विस्फोटक पारी खेलकर दिल्ली को 3 गेंद शेष रहते जीत दिला दी।

आशुतोष शर्मा ने सिर्फ 31 गेंदों में 66 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने 2 अंक हासिल कर लिए हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IPL 2025: आशुतोष शर्मा ने पलटा मैच, मेंटर शिखर धवन ने किया फोन!

Story 1

110 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ती ट्रेन से गिरा शख्स, फिर हुआ चमत्कार!

Story 1

सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु में बदलाव नहीं, केंद्रीय मंत्री ने किया स्पष्ट

Story 1

सौगात-ए-मोदी: ईद पर 32 लाख मुसलमानों को बीजेपी का तोहफा, जानें क्या है योजना

Story 1

कैमरे में कैद पत्नी का अत्याचार: पति को कमरे में बंद कर गला दबाया, वीडियो देखकर उबल जाएगा खून!

Story 1

जब हमारे पिता लौंडा नाच करवाते थे... , तेजस्वी यादव ने सदन में लगाई लंका, गूंज उठा माहौल

Story 1

25-28 मार्च: भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी!

Story 1

अस्पताल बना कार्यालय: पैर टूटने के बावजूद भाजपा जिलाध्यक्ष ने वार्ड में ही ली बैठक

Story 1

सदन क्यों नहीं चलने देना चाहती सरकार? प्रियंका गांधी का गंभीर आरोप

Story 1

43 करोड़ में अमेरिका की नागरिकता! ट्रंप का गोल्डन कार्ड हिट, एक दिन में बिके 1000