आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें विशाखापट्टनम में आमने-सामने थीं। लखनऊ के नए कप्तान ऋषभ पंत से सभी को बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने निराश किया।
27 करोड़ रुपये में बिके पंत, लखनऊ के लिए डेब्यू करते हुए बल्ले से पूरी तरह नाकाम रहे। अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वह खाता भी नहीं खोल सके। 6 गेंदों का सामना करते हुए वह शून्य पर आउट हो गए। आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी होने के बावजूद इस तरह के प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हो रही है।
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी की शुरुआत एडन मार्करम और मिचेल मार्श ने की। एडन को विपराज निगम ने आउट किया। इसके बाद मिचेल और निकोलस पूरन ने चौके-छक्कों की बरसात करते हुए खूब रन बनाए। मार्श ने 72 और पूरन ने 75 रन बनाकर दिल्ली के गेंदबाजों को परेशान किया।
लेकिन, लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत जैसे ही मैदान पर आए, वह 6 गेंद खेलते हुए डक पर आउट हो गए। कुलदीप यादव ने उन्हें फाफ डुप्लेसिस के हाथों कैच आउट कराया। पंत 6 गेंदों का सामना करते हुए अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
27 वर्षीय पंत ने अपना आईपीएल डेब्यू 2016 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से किया था। उन्होंने आईपीएल में 3200 से ज्यादा रन बनाए हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस के लिए मैदान पर कदम रखते ही ऋषभ पंत ने एक रिकॉर्ड बना लिया। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में युवराज सिंह, स्टीव स्मिथ और दिनेश कार्तिक से आगे निकल गए, जिन्होंने बतौर कप्तान 43 मैच खेले थे। पंत, जिन्होंने 2021 में आईपीएल कप्तानी में डेब्यू किया, दिल्ली के खिलाफ अपना 44वां मैच बतौर कप्तान खेल रहे थे।
ऋषभ पंत के इस फ्लॉप शो को देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार कर दी है।
*Sanjiv Goenka with Rishabh Pant tonight pic.twitter.com/0hStClwD3N
— Chhotu (@badachhotu) March 24, 2025
गाजा में गजब! हमास के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों गाजावासी – न युद्ध, न हमास!
बिस्तर के नीचे पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका!
ऑफिस वीडियो वायरल: क्या प्रमोशन के लिए अनैतिक तरीके अपनाती हैं महिलाएं?
बुमराह नहीं, ये तो मायावी बॉलर है! गेंद आई कहां से, किसी को पता नहीं!
इम्पैक्ट प्लेयर का खेला : पंजाब के वैशाख ने पलटा मैच, तो गुजरात के रदरफोर्ड ने किया बेड़ागर्क!
इक मोड़ आया, ई-रिक्शा पलट गया!
मुन्ना यादव नहीं, मोहम्मद मुन्ना : आरजेडी विधायक का इफ्तार पार्टी में बयान वायरल
पुलिस स्टेशन में पति-पत्नी का दंगल! बॉक्सर स्वीटी बूरा और कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा के बीच हाथापाई, 8 लोग भी छुड़ाने में नाकाम
जस्टिस वर्मा केस: सर्वदलीय बैठक बेनतीजा, सहमति नहीं बन पाई
डीएसपी को लगी स्टोइनिस के छक्के से चोट, GT vs PBKS मैच में हुआ यह हादसा!