लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आईपीएल में डेब्यू करने वाले लेग स्पिनर ऑलराउंडर विपराज निगम खूब चर्चा में हैं। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
विपराज निगम ने लखनऊ के ओपनर एडन मार्करम को पांचवें ओवर में अपना शिकार बनाया। उनकी गुगली पर स्टार्क ने शानदार कैच लपका। मार्करम ने 13 गेंदों में 15 रन बनाए।
20 वर्षीय विपराज निगम उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 ऑक्शन में 50 लाख रुपये में खरीदा था।
हालांकि, ड्रीम शुरुआत के बाद विपराज निगम को अगले ओवर में निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने निशाने पर लिया और जमकर खबर ली।
पारी के 7वें ओवर में पूरन और मार्श ने मिलकर विपराज के ओवर में 25 रन बनाए। समीर रिजवी ने पूरन का एक अहम कैच भी ड्रॉप कर दिया।
पूरन ने 7वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए। अगली गेंद पर रिजवी ने कैच छोड़ दिया जिसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने एक और छक्का जड़ा।
विपराज को इससे पहले सयैद मुश्ताक अली 2024-25 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा गया था, जहां उन्होंने 8 विकेट चटकाए थे। उन्होंने रिंकू सिंह के साथ मिलकर आंद्र टीम के खिलाफ 157 रन का टारगेट का पीछा करते हुए 27 रन भी बनाए थे।
*6, 6, DROPPED, 6! 💥
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 24, 2025
A tough start for debutant Vipraj Nigam as he conceded a 25-run over against Pooran & Marsh! 😳
Watch LIVE action: https://t.co/mQP5SyTHlW#IPLonJioStar 👉 #DCvLSG | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi & JioHotstar! pic.twitter.com/9g3GOI0wVl
क्या सिकंदर विक्की कौशल की छावा से भी कम कमाएगी? ओपनिंग डे प्रेडिक्शन पर मचा बवाल!
दुनिया के सबसे ताकतवर देश में चुनाव नियम बदला, ट्रंप के फैसले से मचा हड़कंप
16 बच्चे पैदा करने के बाद मौलाना का मोदी पर आरोप! वीडियो वायरल
आईपीएल 2025: रनों की बौछार, अंक तालिका में बड़ा उलटफेर!
अमेरिकी आयोग खुद चिंता का विषय, RAW पर बैन की सिफारिश पर भारत का करारा जवाब
श्रेयस अय्यर का तूफानी आगाज, रहाणे के साथ खास क्लब में हुए शामिल!
बिना बीज वाला आम देख लोगों के मुंह में आया पानी!
क्रिकेट कमेंट्री पर छिड़ी बहस: क्या हिंदी में हो रहा है खेल, या चल रही है शायरी?
छत्तीसगढ़ में सीबीआई छापे के बीच भूपेश बघेल से मिले दीपक बैज; प्रदीप मिश्रा से पूछताछ की मांग क्यों?
हलाला की पीड़ा: महिला ने बयां की ससुर से शारीरिक संबंध बनाने और शौहर की मां बनने की दर्दनाक कहानी