मुंबई। महाराष्ट्र के नागपुर में हाल ही में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के घर पर बुलडोजर चला दिया गया है। अधिकारियों ने उसके घर के अवैध हिस्से को ध्वस्त कर दिया है।
फहीम खान पर आरोप है कि उसने लोगों को भड़काया और भीड़ को इकट्ठा करने में भूमिका निभाई। कोर्ट ने उसे 21 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि 38 वर्षीय फहीम शमीम खान इस दंगे को भड़काने में शामिल था। वह माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) का नागपुर शहर अध्यक्ष भी है।
फहीम खान ने 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि फहीम ने भड़काऊ भाषण देकर समुदाय के लोगों को उकसाया, जिसके बाद नागपुर में हिंसा भड़क उठी। उसका नाम एफआईआर में भी दर्ज है। जानकारी के अनुसार, फहीम खान नागपुर के संजय बाग कॉलोनी, यशोधरा नगर का रहने वाला है।
2024 का लोकसभा चुनाव माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के टिकट पर नागपुर सीट से लड़ने के बाद, फहीम राजनीतिक रूप से सक्रिय हो गया था और शहर में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में लगा था। उसे चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि नागपुर हिंसा की साजिश पहले से ही रची गई थी। फहीम खान ने कुछ कट्टरपंथी लोगों को इकट्ठा किया और योजनाबद्ध तरीके से दंगे भड़काने का काम किया।
यह घटना महाराष्ट्र के नागपुर के महाल में दो समूहों के बीच औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। सोमवार रात यह विवाद हिंसक रूप ले लिया था।
*#WATCH | Maharashtra: Police in Nagpur arrive at the residence of Nagpur violence accused Faheem Khan, with a bulldozer. pic.twitter.com/pJenvIVcZu
— ANI (@ANI) March 24, 2025
आईपीएल 2025: रनों की बौछार, अंक तालिका में बड़ा उलटफेर!
16 बच्चों के बाद मौलाना ने मोदी को कोसा, कहा और बच्चे करूंगा!
सौगात-ए-मोदी: ईद पर 32 लाख मुसलमानों को बीजेपी का तोहफा, जानें क्या है योजना
वो मर जाएगा, लेकिन झुकेगा नहीं : माफी मांगने से इनकार पर संजय राउत ने दिया कुणाल कामरा का साथ, बोले- सत्ता और पॉवर की मस्ती
मुर्दा नहीं बनना चाहते : गाजा में हमास के खिलाफ फिलिस्तीनियों का विद्रोह
कंबल ओढ़कर गहरी नींद! बगल में हत्या, पुलिस को खबर तक नहीं
प्रियांश आर्य: IPL डेब्यू पर 23 गेंद खेलकर तूफान, फैंस हुए दीवाने!
बाल-बाल बचा जान: चौराहे पर मौत से इंचभर की दूरी!
सिराज का संघर्ष जारी: चौके पर चौका, फिर शर्मिंदगी!
रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराया, वायरल हुए ये टॉप 10 मीम्स!