चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्पिनर विग्नेश पुथुर से मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे बेहद प्रभावित हैं।
भले ही मुंबई को चेन्नई में खेले गए इस मैच में हार मिली, लेकिन उन्हें विग्नेश के रूप में एक प्रतिभाशाली गेंदबाज मिला, जिसने अपने पहले ही मुक़ाबले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैच के बाद मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने विग्नेश को सम्मानित भी किया।
पुथुर की घातक गेंदबाजी की बदौलत मुंबई ने चेन्नई को मुश्किल में डाल दिया था और मैच रोमांचक हो चला था। हालाँकि, रचिन रवींद्र की समझदारी भरी बल्लेबाजी से सीएसके मैच जीतने में कामयाब रही। चेन्नई की जीत से ज्यादा चर्चा पुथुर की गेंदबाजी की हो रही है।
24 साल के पुथुर का आईपीएल में यह पहला मैच था और उन्होंने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा के महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
पुथुर एक रिक्शा चालक के बेटे हैं और इस मैच से पहले सीनियर लेवल पर खेलने का उनके पास कोई अनुभव नहीं है। मुंबई इंडियंस के टैलेंट स्काउट ने इस गेंदबाज को एक लीग के जरिये तलाशा और अब उसे तराशने का काम कर रहे हैं।
केरल के इस चाइनामैन गेंदबाज ने अपने कौशल, दृढ़ता और आत्मविश्वास से क्रिकेट की दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल के सत्र का पहला मैच खेलना कभी भी आसान नहीं होता है। यह एक बड़ा मैच होता है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने जज्बा दिखाया उसके लिए उसे सलाम करना चाहूंगा।
विग्नेश अपने धैर्य को बनाए रखने और दबाव को शानदार तरीके से संभालने में सक्षम था, उसने वास्तव में हमें मैच में बनाए रखा। उसके प्रदर्शन से बहुत खुश हूं।
म्हाम्ब्रे ने आगे कहा, मुंबई की टीम में हमेशा खिलाड़ी की विशेष प्रतिभा को परखा जाता है। जब हमने उसे एक ट्रायल में देखा तो हमने उसमें संभावना देखी। हम यह नहीं देखते है कि खिलाड़ी ने कितना या किस स्तर पर क्रिकेट खेला है।
एमआई केपटाउन के खिलाड़ियों के खिलाफ अभ्यास सत्र में गेंदबाजी करने के बाद जब रोहित शर्मा, सूर्यकुमार और तिलक वर्मा ने उसके खिलाफ बल्लेबाजी की, तो उन्हें लगा कि उसे परखना आसान नहीं था। इसलिए हमने उसे मैच में उतारने का फैसला किया।
मुंबई के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी विग्नेश की सराहना की। उन्होंने कहा, यह शानदार है, मुंबई इंडियंस को इसी के लिए जाना जाता है। युवाओं को अवसर देना, स्काउट्स 10 महीने तक ऐसा करते हैं और विग्नेश उसी की खोज है।
पुथुर ने नवंबर में आईपीएल की बड़ी नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस के चयन ट्रायल में भाग लिया और उन्हें 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर चुना गया। पुथुर को इसके बाद एसए20 लीग में एमआई केपटाउन टीम के साथ भेजा गया। एमआई केपटाउन ने इस सत्र का खिताब जीता था।
Local Kerala talent ➡️ MI debut in a big game ➡️ Wins the Dressing Room Best Bowler 🏅
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 24, 2025
Ladies & gents, Vignesh Puthur! ✨#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #CSKvMI pic.twitter.com/UsgyL2awwr
गली में आशिकी: लड़के ने गोद में उठाया, ऊपर से आई आवाज़, फिर हुआ ऐसा!
इक मोड़ आया, ई-रिक्शा पलट गया!
कुणाल कामरा ने माफी से किया इनकार, बीजेपी विधायक बोले, कहाँ छुपेगा, बाहर तो आएना न...
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिया गन्ने का जूस, ऑनलाइन पेमेंट देकर दुकानदार को किया खुश
सिराज को सबक सिखाने वाले प्रियांश आर्य: 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाला खिलाड़ी कौन है?
मुर्दा नहीं बनना चाहते : गाजा में हमास के खिलाफ फिलिस्तीनियों का विद्रोह
मिसाइल सिटी का वीडियो जारी: ईरान ने दिखाई अपनी सैन्य ताकत
मौलवी साहब ने माइक बंद करना भूला, खर्राटों की आवाज़ से इलाके में मची खलबली!
सदन क्यों नहीं चलने देना चाहती सरकार? प्रियंका गांधी का गंभीर आरोप
नागपुर में सोनू सूद की पत्नी व परिजन दुर्घटनाग्रस्त, कार के उड़े परखच्चे