महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2025 के बाद संन्यास लेने की अटकलें हर सीजन की तरह इस बार भी तेज थीं। लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके के ओपनिंग मैच से पहले धोनी ने अपने रिटायरमेंट पर चुप्पी तोड़ दी है।
धोनी ने जियो हॉटस्टार से बातचीत में कहा कि वह जब तक चाहेंगे, तब तक सीएसके के लिए खेलते रहेंगे। उन्होंने यहां तक कहा कि भविष्य में अगर उन्हें व्हीलचेयर पर भी रहना पड़े तो भी सीएसके उन्हें एक और सीजन खेलने के लिए मना लेगी।
धोनी ने कहा, यह मेरी फ्रेंचाइजी है। अगर मैं व्हीलचेयर पर भी रहा, तब भी वे लोग मुझे खींचकर मैदान में ले जाएंगे।
पिछले आईपीएल सीजन में धोनी अपने घुटने की तकलीफ से जूझते हुए दिखाई दिए थे, जिसके बाद उनके संन्यास को लेकर अटकलें और भी तेज हो गई थीं। आईपीएल 2024 के बाद धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी भी कराई थी और अब आईपीएल 2025 में माही फिर से खेलने के लिए तैयार हैं।
आज, 23 मार्च को सीएसके का सामना मुंबई इंडियंस से चेपॉक में होना है, जिसमें हर किसी की नजरें धोनी पर रहेंगी।
धोनी ने अब तक 264 आईपीएल मैचों में 5243 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 84 रन है।
MS Dhoni said I can play for as long as I want for CSK - That is my franchise. Even if I am in a wheelchair, they will drag me . [Big smile - JioHotstar] pic.twitter.com/8CaDdRAS9p
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 23, 2025
IPL 2025: इमरान ताहिर जैसा एक्शन, सुनील नरेन सी कला; कौन हैं दिग्वेश राठी?
ऋषभ पंत से संजीव गोयनका की तीखी बहस? फैन्स ने लगाई क्लास
अस्पताल बना कार्यालय: पैर टूटने के बावजूद भाजपा जिलाध्यक्ष ने वार्ड में ही ली बैठक
ऋषभ पंत की एक चूक, लखनऊ सुपर जायंट्स की हार!
भारतीय Su-30MKI से पाकिस्तानी वायुसेना में हलचल, विशेष ट्रेनिंग का खुलासा
चिराग की इफ्तार पार्टी में नीतीश कुमार और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी हलचल
मेरठ हत्याकांड: सौरभ पर सोते हुए वार, कमरे का भयावह वीडियो सामने आया
IPL 2025: आशुतोष का तूफान, दिल्ली ने लखनऊ को 1 विकेट से धोया!
सतना में खूंखार बीवी का कहर: कमरा बंद कर पति को पीटा, मम्मी बचाओ की चीखें
चैत्र नवरात्रि में दिल्ली में मीट दुकानें बंद: बीजेपी विधायक रविंदर नेगी का फरमान