राणा सांगा पर टिप्पणी: सपा सांसद रामजी लाल सुमन के बदले सुर
News Image

राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर की गई विवादित टिप्पणी से सियासी घमासान मच गया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी करने के लिए सपा नेता रामजी लाल सुमन की कड़ी आलोचना की है। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह ने भी सपा सांसद सुमन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विवाद के बीच सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था।

राणा सांगा पर टिप्पणी को लेकर हो रहे विवाद के बीच सपा नेता रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में दिए अपने बयान पर कहा कि उन्होंने किसी की भावनाओं को आहत नहीं किया। उन्होंने केवल इतिहास के तथ्य को बताया है।

सुमन ने कहा कि सदन में गृह मंत्रालय के कामकाज को लेकर चर्चा चल रही थी। होली से देखा जा रहा था कि मुस्लिम समाज को लेकर तमाम तरह के बयान जा रहे थे, जो देश के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं हैं। बार-बार कहा जाता है कि भारत के मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर बाबर को हिंदुस्तान लेकर कौन आया? मैंने वही बताया कि राणा सांगा ने बाबर को बुलाया था।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपा नेता के बयान की निंदा करते हुए कहा कि रामजी लाल सुमन ने न केवल राजस्थान की 8 करोड़ जनता, बल्कि पूरे देश के लोगों की भावना को आहत किया है। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सपा सांसद के इस बयान को शर्मनाक और निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि रामजी लाल सुमन को अपने इस बयान के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सौरभ हत्याकांड: आरोपी मुस्कान का नया वीडियो, प्रेमी साहिल संग होली पर नशे में लिपटकर डांस!

Story 1

यशस्वी जायसवाल के उड़ गए तोते! अभिनव मनोहर ने एक हाथ से पकड़ा करिश्माई कैच

Story 1

कमरे में बंद कर पत्नी ने पति को पीटा, वीडियो देख सहम गया बेचारा

Story 1

ईद पर सेवईं, बकरा नहीं! मीट पर छिड़ी नई बहस, यूपी के बाद दिल्ली पहुंची मटन पॉलिटिक्स

Story 1

IPL 2025: आशुतोष का तूफान, दिल्ली ने लखनऊ को 1 विकेट से धोया!

Story 1

लंदन की सड़कों पर ममता बनर्जी: सूती साड़ी और चप्पल में जॉगिंग कर जीता दिल

Story 1

यशवंत के लिए कैशकांड बना अपयश , इलाहाबाद हाई कोर्ट में बवाल!

Story 1

पानी में हाथ डालते ही शार्क ने खींचा, कैमरे में कैद खौफनाक मंजर

Story 1

गाजा में कत्लेआम: मक्का से इजराइल के खिलाफ उठी सख्त आवाज

Story 1

गूगल पर नहीं, मैदान पर ढूंढो! दिल्ली का फाइटर ऑलराउंडर