हैदराबाद के एक रेस्टोरेंट में एक महिला को 525 रुपये में भुट्टा खाने के बाद निराशा हुई। महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती बयां की, जिसके बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।
स्नेहा नाम की एक यूजर वन8 कम्यून रेस्टोरेंट में पेरी पेरी कॉर्न रिब्स खाने गई थीं। इस डिश की कीमत 525 रुपये थी। लेकिन जब उनके सामने भुट्टे के दाने परोसे गए, तो उन्हें काफी निराशा हुई।
स्नेहा ने इस भुट्टे की तस्वीर X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने इसके लिए 525 रुपये दिए। उनकी इस पोस्ट को 12 लाख से ज्यादा बार देखा गया और 11 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले।
यूजर्स ने इस पोस्ट पर जमकर कमेंट किए। कुछ लोगों ने महिला को इतने महंगे रेस्टोरेंट में न जाने की सलाह दी। एक यूजर ने लिखा, तो मत जा ना बहन... और कितने का है पता होने के बाद तो ऑर्डर किया होगा ना?
एक अन्य यूजर ने पूछा, वैसे यह कैसा था? वहां के खाने को लेकर हमारा अनुभव अच्छा नहीं रहा, खासकर स्वाद के मामले में।
कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट के माहौल को लेकर भी टिप्पणियां कीं। एक यूजर ने कहा, आमतौर पर रेस्टोरेंट वाले माहौल के लिए पैसे लेते हैं। खाना वैसे भी बेसिक होता है। लेकिन रेस्टोरेंट का माहौल इसे बेहतर बनाता है।
हालांकि, कुछ लोगों ने महिला को ही दोषी ठहराया। एक यूजर ने कहा, आपने ही वहां खाना चुना है।
विराट कोहली वन8 नाम की एक फ्रेंचाइजी के मालिक हैं। यह कंपनी कपड़ों, परफ्यूम और अन्य चीजें बेचती है। वन8 कम्यून एक रेस्टोरेंट-बार की चेन है, जिसमें कई तरह के व्यंजन मिलते हैं।
paid rs.525 for this today at one8 commune 😭 pic.twitter.com/EpDaVEIzln
— Sneha (@itspsneha) January 11, 2025
कबड्डी वर्ल्ड कप 2025: भारत फाइनल में, इंग्लैंड से होगा खिताबी मुकाबला!
पिंजरे में शेर से मज़ाक करना पड़ा भारी, जबड़े में फंसी उंगली!
क्या आधार कार्ड बांट रहा था या भारत की नागरिकता? मुरादाबाद में फर्जीवाड़े का खुलासा!
धोनी की बिजली सी तेज़ स्टंपिंग: 0.12 सेकंड में उड़ाए सूर्या के स्टंप्स!
काव्या मारन की मुस्कान ने बटोरी सुर्खियां, ईशान किशन के शतक पर झूमीं!
बृजभूषण शरण सिंह: सपा नेताओं में घुसी दैत्यगुरू शुक्राचार्य की आत्मा!
शिंदे पर टिप्पणी के बाद शिवसेना सांसद ने कामरा को दी धमकी: पूरे हिंदुस्तान में नहीं घूम सकते!
IPL 2025: रोहित शर्मा का रिकॉर्डतोड़ आगाज, पर शून्य पर हुए आउट
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में मुठभेड़ जारी, नर्सरी में छिपे पांच आतंकी!
दहशतगर्दों ने पति को बनाया बंधक, महिला की सूझबूझ से टला बड़ा आतंकी हमला