आईपीएल 2025 का उद्घाटन समारोह शुरू हो गया है। कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान मंच पर मौजूद हैं। समारोह की शुरुआत उनके भाषण से हुई। ईडेन गार्डेंस स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ है।
उद्घाटन समारोह में सबसे पहले बॉलीवुड गायिका श्रेया घोषाल ने अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने मेरे ढोलना... गाने से शुरुआत की।
मैच से पहले प्रशंसकों के लिए राहत की खबर है। बारिश की संभावनाओं को देखते हुए पिच को कवर्स से ढका गया था, लेकिन अब हटा दिया गया है। कोलकाता में मौसम साफ है और बारिश नहीं हो रही है।
केकेआर के पहले मैच से पहले टीम के मालिक शाहरुख ने संदेश दिया। उन्होंने टीम से स्वस्थ और खुश रहने के लिए कहा है। इस दौरान केकेआर के नए कप्तान अजिंक्य रहाणे भी मौजूद थे।
केकेआर और आरसीबी के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर खेला जाना है। इस मैच के लिए प्रशंसकों में काफी उत्साह है।
शाम करीब छह बजे से उद्घाटन समारोह होगा, जिसमें बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगेगा। गायिका श्रेया घोषाल और अभिनेत्री दिशा पाटनी भी समारोह में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं।
*𝐊𝐢𝐧𝐠 𝐊𝐡𝐚𝐧 𝐤𝐚 𝐩𝐲𝐚𝐚𝐫, 𝐊𝐧𝐢𝐠𝐡𝐭𝐬 𝐤𝐞 𝐧𝐚𝐚𝐦 💜 pic.twitter.com/mx2EkNHLdT
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 22, 2025
सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया जस्टिस यशवंत वर्मा के घर का वीडियो: 4-5 बोरियों में मिले अधजले नोट
SRH vs RR: इस बार 300... , ट्रेविस हेड के साथ कमिंस का बड़ा ऐलान, विपक्षी टीमें दहशत में!
संघर्षरत देशों की खुशहाली भारत से आगे? - श्री श्री रविशंकर ने उठाया वैश्विक प्रसन्नता सूचकांक पर सवाल
CSK vs MI: धोनी का जादू! 0.12 सेकंड में स्टंप आउट, सूर्यकुमार ने मुड़कर भी नहीं देखा
IPL में राष्ट्रगान से पहले शाहरुख खान का दिखा देशभक्ति अंदाज़, वीडियो वायरल!
उम्र छोटी, तजुर्बा पहाड़: फैक्ट्री में अकेले चार का काम कर रहा है यह लड़का, वीडियो वायरल
राजस्थान की जर्सी में नीला रंग देख ट्रेविस हेड हुए बेकाबू , सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
व्हीलचेयर पर भी होउंगा तो लोग घसीट कर...! धोनी का रिटायरमेंट पर बड़ा ऐलान
विराट कोहली के जबरा फैन ने तोड़ा सुरक्षा घेरा, छुए पैर, लगाया गले!
केन विलियमसन पहुंचे हिंदी कमेंट्री बॉक्स में, सिद्धू पाजी रह गए दंग!